18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा के बर्थ-डे पार्टी में शामिल अतिथियों को मिल रही थी एक्सट्रा सर्विस, कॉलेज की छात्राएं व महिला दलाल पकड़ाई

बर्थ डे पार्टी में जिस्मफरोशी। सुनकर आश्चर्य होता है, लेकिन महानगरों की लत ऊर्जाधानी को भी लग गई है। पुलिस ने दर्री के होटल में छापा मारकर एक महिला दलाल, तीन लड़कियां और पार्टी में शामिल कुल तीन लोगों को पकड़ा है। इसमें पार्टी का आयोजक भी शामिल है।

2 min read
Google source verification
कोरबा के बर्थ-डे पार्टी में शामिल अतिथियों को मिल रही थी एक्ट्रा सर्विस, कॉलेज की छात्राएं व महिला दलाल पकड़ाई

कोरबा के बर्थ-डे पार्टी में शामिल अतिथियों को मिल रही थी एक्ट्रा सर्विस, कॉलेज की छात्राएं व महिला दलाल पकड़ाई

पुलिस ने बताया कि साडा कालोनी इलाके में स्थित होटल रितुराज सह बार में रविवार की रात एक बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था। तीन कमरे भी आरक्षित कराए गए थे। इसमें शामिल होने के लिए दर्री के अलावा आसपास के क्षेत्रों से युवकों को बुलाया गया था। पार्टी में शामिल होने के लिए एक महिला दलाल तीन लड़कियों को लेकर पहुंची थी। पार्टी में शामिल होने वाले अतिथियों को लड़कियां एक्स्ट्रा सर्विस दे रहीं थीं। उन्हें अपना जिस्म परोस रहीं थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली।


पुलिस ने घेराबंदी करके होटल में दबिश दी। आयोजक द्वारा आरक्षित कराए गए होटल के कमरे की तलाशी ली गई। तीन कमरों में तीन लड़कियां और तीन युवक पकड़े गए। एक कमरे में महिला दलाल मोनू खान और कुछ लोग बैठे थे। पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। इसमें जिम्मफरोशी का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में संदीप अग्रवाल, अमन कुमार और दीपक बारिक को गिरफ्तार किया है। सभी दर्री क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां कोरबा के एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। पार्टी का आयोजन संदीप अग्रवाल एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। पार्टी के टिकट पर पूर्व में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से जेल भेज दिया गया।


संदीप ने किया था आयोजन
पुलिस ने बताया कि बर्थ डे पार्टी का आयोजन रविवार की रात किया गया था। इसके लिए संदीप अग्रवाल ने होटल में कमरा आरक्षित कराया था। पार्टी में होने वाले अतिथियों के लिए संदीप के बुलावे पर कोरबा शहर के एक बस्ती मेें रहने वाली महिला तीन लड़कियों को जिस्मफरोशी कराने के लिए लेकर पहुंची थी। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार की रात लगभग 9.30 बजे की। इस कार्रवाई की चर्चा दर्री और कोरबा के अलावा अन्य उप निगरीय इलाको में भी है।



गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की लड़कियां
पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियां गरीब मध्यवर्गीय परिवार से हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कारोबार में आना स्वीकार किया है। लड़कियां और महिला दलाल से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। इसकी जांच चल रही है।