9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर, घर लौट रहे मजदूर की हो गई मौत

Road Accident: मंगलवार को शब्बीर ड्यूटी गया था। शाम को बाइक सीजी-12एएन-7994 से घर लौट रहा था। दर्री कन्वेयर बेल्ट के पास पहुंचा था कि विपरित दिशा से जा रही हाइवा ने सामने से बाइक को ठोकर मार दिया। शब्बीर सड़क पर गिर गया।

less than 1 minute read
Google source verification
accident.jpg

CG Accident: दर्री कन्वेयर बेल्ट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौत हो गई। मृतक रोजी-मजदूरी कर घर लौट रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया।

बताया जाता है कि शब्बीर खान उम्र 50 वर्ष बांधाखार स्थित मारूति कोल वाशरी में काम करता था। बालको नगर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहता था। मंगलवार को शब्बीर ड्यूटी गया था। शाम को बाइक सीजी-12एएन-7994 से घर लौट रहा था। दर्री कन्वेयर बेल्ट के पास पहुंचा था कि विपरित दिशा से जा रही हाइवा ने सामने से बाइक को ठोकर मार दिया। शब्बीर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभी चोटें आई।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2024: केमिस्ट्री नहीं है मिस्ट्री, TOP करने के लिए follow करें ये टिप्स

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शब्बीर को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शब्बीर बांधाखार स्थित मारूति कोल वाशरी में फोरमेन का काम करता था। बताया जाता है कि शब्बीर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला इकलौता था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। शब्बीर की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। चालक फरार है।