25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां तीन दिन से छाया है अंधेरा, शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों की नहीं खुलती नींद

बिजली समस्या नगर के लिये नासूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Jul 2018, 11:15 AM IST

बिजली समस्या नगर के लिये नासूर

बिजली समस्या नगर के लिये नासूर

छुरीकला. ऊर्जा धानी के समीप नगर पंचायत छुरीकला कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है क्षेत्र में दो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होते हुए भी बिजली बेहाल है इसे नगर नगरवासियों का दुर्भाग्य कहा जायगा कि बिजली समस्या नगर के लिये नासूर बन गई है। आये दिन बिजली बंद होना और आंख मिचौली से नगरवासी खासे परेशान हंै।


जिला मुख्यालय के समीप स्थित नगर पंचायत छुरीकला की बिजली व्यवस्था वर्ष भर से बिगड़ी हुई है, जिसे सुधारने को लेकर बिजली विभाग द्वारा ठंड से लेकर पूरे गर्मी तक एक वर्ष तक मेंटनेस के बाद भी बिजली बार-बार बंद होना व घंटों बंद रहना बिजली विभाग कि मेंनटनेस की पोल खोल कर रख दी है।

Read more : अदिवासी सेवा सहकारी समिति सोहागपुर में खाद संकट, किसान परेशान और बिचौलिए मालामाल

थोडी सी बारिश होने से बिजली बंद हो जाती है यह स्थिति नगर पंचायत छुरी की है। इससे साफ जाहिर होता है कि बिजली विभाग द्वारा की गई मेंटनेस सिर्फ फाईलों की खाना पूर्ति के लिए की गयी है। माह में 15 दिन ही सही सलामत बिजली मिल पा रही है और 15 दिन आंख मिचौली में महीना बीत रहा है।

24 घंटे में 12 घंटे लोगों को सही सलामत बिजली मिल पा रही है। बिजली की अव्यवस्थित आपूर्ति के बावजूद विभाग नगरवासियों को को भारी भरकम बिल थमाा रहा है।


नगर के वार्ड क्रमांक पांच व 7 में बिजली आपूर्ति के लिये मुख्य मार्ग पर लगाए गए ट्रांसफार्मरजल जाने से पिछले चार दिनों से यहां के वार्ड वासियों को अंधेरे व मच्छरो में रात बितानी पड रही है वही नल जल ठप पड गई है लेकिन आज तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली विभाग कि लचर व्यवस्था को लेकर नगर वासियों में आक्रोश भड़कने लगा है जो कभी भी अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने के रूप में दिखायी पड़ सकता है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से नगरवासियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधि भी काफी परेशान हैं और वे लगातार अधिकारियों से कह भी रहे हैं लेकिन व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।


-चार दिनों से वार्ड क्रमांक पांच व सात बिजली नहीं रहने से इस वार्ड के लोगों को मच्छरों व उमस के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। बार बार विद्युत विभाग को चेतावनी देने के बाद बिजली व्यवस्था को सुधार नहीं कर पा रहे है । इसे नगर का दुर्भाग्य कहा जा सकता है।
-सुशीला बिंझवार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरीकला.