
रात को पत्नी के साथ कमरे में जिंदा गया पति, सुबह चादर चादर में लिपटी मिली लाश
कोरबा. एक युवक की अपने ही कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का अपनी पत्नी के साथ मरने से पहले झगड़ा हुआ था। ऐसे में उसकी मौत के पीछे पत्नी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले के बालको थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव के रहने वाले युवक रामाधार उरांव (उम्र- 25 ) को अपनी पत्नी (अंजनी) के चरित्र पर संदेह था। इसीबात को लेकर उनका आये दिन झगड़ा होता रहता था। बुद्धवार रात को भी उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ।
बाद में दोनों सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। गुरूवार को सुबह काफी देर बाद भी जब रामाधार घर से बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने उसकी पत्नी से इस बारे में पूछा। पत्नी गोलमाल जवाब देने के साथ ही लोगों को कमरे में जाने से मना करने लगी। जिसेक कारण घर वालों को उसके पर शक हो गया।
जब घर वाले जबर्दस्ती उसके कमरे में घुसे तो अवाक रह गए। रामाधार एक चादर से लिपटा हुआ मरा पड़ा था। परिजनों ने इसकी सुचना गांव के सरपंच को दी। जिसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।
Published on:
17 Jan 2020 06:13 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
