8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के सामने, पत्नी से इश्क लड़ा रहा था आशिक, गुस्साए पति ने टांगी से सिर काटा, पत्नी हुई फरार

- मानिकपुर आमापहाड़ी की घटना - आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 24, 2017

पति के सामने, पत्नी से इश्क लड़ा रहा था आशिक, गुस्साए पति ने टांगी से सिर काटा, पत्नी हुई फरार

कोरबा. अपनी पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति इस कदर आक्रोशित हुआ कि टांगी से मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के अधीन स्थित ग्राम मानिकपुर आमापहाड़ी पारा की है। यहां रहने वाले राजकुमार उरांव ने गांव में रहने वाले संजय उरांव की टांगी मारकर हत्या कर दी।

हत्या के आरोप में पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले राजकुमार को संदेह था कि उसकी पत्नी से संजय उरांव को अवैध संबंध है। इसे लेकर उसने कई बार पत्नी से मारपीट की थी। संजय को घर में आने से मना किया था। शनिवार को राजकुमार घर में नहीं था।

शनिवार शाम पांच बजे लौटा तो घर में पत्नी को संजय के साथ देखा। अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर राजकुमार उत्तेजित हो गया। घर में रखी टांगी को उठाकर संजय के सिर पर मारा। उसे गंभीर चोटें आई। संजय की राजकुमार के घर में मौत हो गई। गांव में हत्या की खबर तेजी से फैली। बांगो थाने को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के आरोप में राजकुमार को पकड़ लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में राजकुमार को पकड़कर कटघोरा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त की गई टांगी भी बरामद की गई है। पूछताछ में राजकुमार ने संजय की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस को बताया कि मना करने के बावजूद संजय उसके घर आया था। शनिवार शाम उसके घर में संजय उसकी पत्नी से छेडख़ानी कर रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। मना करने के बावजूद संजय उसके घर आया था। इसके चलते हत्या करना स्वीकार किया है।

बच्चे के साथ पत्नी फरार- इधर, घटना के बाद राजकुमार की पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर से फरार हो गई। घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस उसकी पत्नी की तलाश कर रही है। पत्नी घटना की प्रत्यक्षदर्शी है।