कोरबा. चैतमा वन परिक्षेत्र का कार्यालय 18 साल बाद भी नहीं बना है। इधर वनों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध कब्जा जारी है। इसके बाद भी अधिकारी मौके का निरीक्षण करना तक मुनासिब नहीं समझ रहा है। कार्रवाई में सिर्फ औपचारिका निभा रहे हैं। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत चैतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आश्रित मोहल्ला भरुवामुड़ा में दो दिन पहले कीर्तन दास के घर में दबिश देकर सहायक वन परिक्षेत्र एलके वर्मा व वन रक्षक ममता बंजारा ने सैंकड़ों नग साजा, सरई, सिलपर का चौखट, खिड़की जब्त किया है, लेकिन अधिकारी से सवाल पूछने पर चार नग सिलपर चिरान व चौखट जब्त करने की जानकारी दी गई। इससे स्पष्ट है कि विभाग ने जब्त कार्रवाई की औपचारिता पूरा किया है।