उरगा थाना के अन्तर्गत ग्राम जोगीपाली में रहने वाली महिला सुमित्रा बाई पटेल शनिवार को सुबह काम करने खेत गयी थी। घर मे कोई नहीं होने के कारण सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोर द्वारा घर मे घुसकर घर से नौ नग कांसा का थाली, सात नग कांसा की प्लेट, 2 नग चांदी की पायल, व 7000 रु. नगद की चोरी कर भाग निकला था।