7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तरह कई बार आचार संहिता को किया गया तार-तार, कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

ऑनलाईन और ऑफ लाईन दोनों ही माध्यमों से ताबड़तोड़ शिकायतें

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 24, 2018

ऑनलाईन और ऑफ लाईन दोनों ही माध्यमों से ताबड़तोड़ शिकायतें

ऑनलाईन और ऑफ लाईन दोनों ही माध्यमों से ताबड़तोड़ शिकायतें

कोरबा. आचार संहिता के दौरान जिला प्रशासन को ऑनलाईन और ऑफ लाईन दोनों ही माध्यमों से ताबड़तोड़ शिकायतें मिली हैं। हालांकि ज्यादातर शिकायतें राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा ही की गई हैं। जिनमें पत्र प्रेषित करने के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।


प्रशाासन के अनुसार आचार संहिता में कुल 92 मामले प्राप्त हुए जिनमें से 79 का निराकरण कर लिया गया है। ज्यादातर मामले सामग्री वितरण, बैनर पोस्टर लगाने, बिना अनुमति के सभा का आयोजन हैं। बात करें नियमों की तो मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना आपराधिक प्रकरण है। जिन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

आचार संहिता में ऐसे शिकायतों की भरमार है, जिसमें जन्मदिन या अन्य समारोह के आड़ में जमकर पार्टी का आयोजन हुआ। लोगों को सैंकड़ों दावतें दी गईं। उडऩदस्ता दलों का पैसे बांटने की भी कई शिकायतें मिलीं, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती तब उनके हाथ कुछ नहीं लगता था। 10 के नोट के बदले चिकन बांटने का मामले से लेकर कई दिलचस्प खुलासे भी हुए।


शिकायत नं. 1
उडऩदस्ता दल प्रभारी ममता रात्रे द्वारा ही एक कार्यवाही में उल्लेख किया गया है कि संजीव शर्मा के द्वारा अपने पिता के श्राद्ध कार्य के दौरान 50 मजदूरों के द्वारा दाल, चाल, चटनी, पूड़ी का भोजन बनवाया जा रहा था। साथ में मजदूरों को शुभाशिष देने के लिए एक लाख 59 हजार रूपए के साथ दो पासबुक व रसीद बुक जब्त किया गया। इसे कोषालय अधिकारी के सुपुर्द करते हुए नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण समिति को पत्र प्रेषित किया गया।

शिकायत नं. 2
आचार संहिता के दौरान ही स्थैतिक निगरानी दल अंतर्गत चेकपोस्ट कुदमुरा प्रभारी गजेन्द्र सिंह कंवर और पुलिस अधिकारी आकश मिश्रा द्वारा झारखण्ड के रांची निवासी प्रेमशंकर चौधरी से एक लाख रूपए जब्त किया गया। चौधरी अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। इस रकम को पहले तो कोषालय में जमा कराया गया, फिर इसके दो तीन बाद जिला नकदी रिलीज समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार यह राशि इसके मालिक को बाइज्ज्त वापस की गई।

शिकायत नं. 3
जिला प्रशासन को एक शिकायत सीएमएस रायपुर से ऑनलाईन मिली। जिसमें जनता दल युनाईटेड की प्रदेश अध्यक्ष मातामणी तिवारी ने लिखा कि दीपावली की आड़ में प्रमुख राज्य के दलों के प्रत्याशियों के मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से उपहार बांटा जा रहा है। जिस पर स्थानीय प्रशासन ने जवाब दिया कि पर्व के दौरान जिले में किसी भी पार्टी द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित करते हुए साड़ी, मिठाई या अन्य किसी वस्तु के वितरण की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

शिकायत नं. 4
भाजपा के विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ के संयोजक ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में उनके द्वारा अनर्गल पोस्ट किया जा रहा है। जिसके आधार पर नोडल अधिकारी एमसीसी ने दीपक वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा। इसी तरह राजकिशोर प्रसाद ने पवन राठौर कि शिकायत की और फेसबुक में अमर्यादित टिप्पणी एवं फोटो पोस्ट के संबंध में प्रथम सूचना दर्ज करने की मांग की। स्पष्टीकरण मांगने का जिक्र कार्यवाही विवरण में नहीं है।