12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी को भगाकर अनाचार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

Korba Crime News: किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाकर अपने घर पर कई दिन तक अनाचार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Incest with a teenage girl, life imprisonment Korba Crime news

किशोरी को भगाकर अनाचार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

कोरबा। CG Crime News: दुकान से वापस लौट रही किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाकर अपने घर पर कई दिन तक अनाचार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

वनांचल क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से साबून लेने दुकान गई थी। दुकान बंद होने की वजह से वह वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे आरोपी सुदर्शन यादव मिला। आरोपी ने अपने घर पर घुमकर आने की बातकर साथ चलने को कहा। इस पर किशोरी ने मना कर दिया। तब आरोपी किशोरी को अपने साथ जबरन साइकिल में बैठाकर करगी स्थित गांव ले आया। जहां उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती को डरा-धमकाकर अपने साथ रखा हुआ था। एक दिन आरोपी कहीं गया हुआ था इसी बीच किशोरी भागकर अपने घर पहुंची। जहां घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायधीश कटघोरा स्वर्णलता टोप्पो के कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

यह भी पढ़े: महंगाई ने बिगाड़ा बजट, आलू-प्याज व लहसुन के झार से निकलने लगे आंसू