16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता, बिजली व्यवस्था चरमराई

कोरबा. एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिन भर हल्की हवाओं के साथ रूक-रूककर रिमझिम बारिश होती रही। बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग परेशान हुए। मौसम का विपरित प्रभाव गेहूं, चना सहित आम और सब्जी के फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।

2 min read
Google source verification
रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता, बिजली व्यवस्था चरमराई

रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता, बिजली व्यवस्था चरमराई

जिले में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि से रूक-रूककर बारिश शुरू हुई। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोग बारिश से बचने के लिए घर पर ही दुबके रहे। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के तुलसी नगर, पाड़ीमार और दर्री जोन कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत छह से सात घंटे तक बिजली बंद रही। इस वजह से लोग रातभर काफी परेशान हुए।

एक दिन पहले शुक्रवार की रात पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के मोरगा क्षेत्र में ओले गिरे। बताया जा रहा है कि हवा और बारिश की वजह से शहरी क्षेत्र के टीपी नगर व पाड़ीमार क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के बिजली लाइन में खराबी आई थी। कई स्थानों पर पेड़ धराशायी होने की वजह सेे तार टूट गए थे।

सुबह से कर्मचारी बिजली के सुधार कार्य में जुटे रहे, धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों की बिजली बहाल की गई। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग ने तीन जोन कार्यालय ंअंतर्गत 12 घंटे के भीतर 150 से अधिक बिजली बंद होने की शिकायत दर्ज की है। कर्मचारी दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। कई ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक बिजली व्यवस्था बदहाल रही। मौसम में बदलाव का असर खेती पर भी पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

मौसमी फल, सब्जी, गेहूं व चना को नुकसान, किसान चिंतित

मौसम में बदलाव का विपरित प्रभाव मौसमी फल, सब्जी व अनाज के उत्पादन पर पड़ने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। बताया जा रहा है कि 3500 हेक्टेयर में किसानों ने गेहूूं, चना सहित अन्य रबी का फसल लगया था। अधिकांश किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी। फसल की कटाई कर खेत में रख दिया था। बारिश से फसल के दाने गिरने की आशंका बनी हुई है। जल जमाव की वजह से 100 हेक्टेयर से अधिक बाड़ी पर लगे टमाटर, बैगन, भिंडी, फूल गोभी सहित अन्य सब्जी की फसलों पर असर पडे़गा। तीन से चार दिनों तक बदली छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे सब्जियों में कीड़े लगने की आशंका बनी हुई। इसके अलावा आम के बौर गिर गए हैं। जिन पेड़ों में फल आ गए हैं, उन्हें भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावटमौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढे़ नौ बजे मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया था। इसके बाद मौसम बदली और पारा लुढ़कने लगा। हल्की हवा और बारिश की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दो से तीन दिन रूक-रूककर बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान में अचानक गिरावट से ठंड एक बार लौट आई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा लिया।

इतने क्षेत्रफल में लगी सब्जी की फसल

सब्जी क्षेत्रफल

टमाटर 40 हेक्टेयर

प्याज 08 हेक्टेयर

कद्दू 02 हेक्टेयर

बैंगन 10 हेक्टेयर

भिंडी 20 हेक्टेयर

आलू 20 हेक्टेयर