8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा की बेटी चित्ररेखा, बिग बी के सामने पहले ही दिन होंगी हॉट सीट पर, अमिताभ बच्चन के इस सवाल पर चित्ररेखा का ये जवाब…

KBC : कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सोमवार से फिर शुरू हो रहा है। पहले ही दिन बिग बी (Big B) अमिताभ बच्चन के सामने कोरबा की बेटी डॉ. चित्ररेखा राठौर हॉट सीट पर बैठेगी। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार और दोस्तों में उत्साह का माहौल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 18 Aug 2019, 7:04 PM IST

कोरबा की बेटी चित्ररेखा, बिग बी के सामने पहले ही दिन होंगी हॉट सीट पर, अमिताभ बच्चन के इस सवाल पर चित्ररेखा का ये जवाब...

कोरबा की बेटी चित्ररेखा, बिग बी के सामने पहले ही दिन होंगी हॉट सीट पर, अमिताभ बच्चन के इस सवाल पर चित्ररेखा का ये जवाब...

कोरबा. सोमवार से सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का पहला प्रोमो जारी किया गया। प्रोमो देखकर कोरबा के लोगों का खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब बिग बी अमिताभ बच्चन ने 10 उम्मीदवारों के बीच सबसे तेज व सही जवाब देेने पर चित्ररेखा का नाम पुकारा। अपना नाम सुनते ही चित्ररेखा खुशी से झूम उठी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर बैठने के बाद चित्ररेखा ने अपना परिचय दिया।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने चित्ररेखा से पूछा कि आपकी शादी लव मैरिज थी या फिर अरेंज मैरिज। इस पर चित्ररेखा के जवाब से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी कुछ देर के लिए अवाक रह गए। जवाब सुनने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिर से पूछा। चित्ररेखा ने बताया कि रंग को लेकर उनको कोई पसंद नहीं करता था। उनके पति अश्वनी राठौर आयुर्वेद डॉक्टर हैं। उनको पढ़ी-लिखी लड़की से शादी करनी थी। उन्होनें पसंद की।

चित्ररेखा राठौर की पूरी शिक्षा बुधवारी स्थित सरस्वती उमावि सीएसईबी की छात्रा रही हैं। वर्तमान में रायपुर में एक अस्पताल में बतौर डॉक्टर सेवा दे रही है। तीन भाई-बहनों में चित्ररेखा मंझली हैं। पिता सीएसईबी कर्मी है। कॉलोनी के 14 ब्लॉक में निवासरत है। चित्ररेखा के केबीसी में पहले ही दिन हॉट सीट पर पहुंचने से कोरबा शहर, सीएसईबी कॉलोनी के साथ पूरे राठौर समाज में उत्साह की लहर है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.