30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 महिने तक एसी सिटी बसों को रहा परमिट का इंतजार, अब लोकार्पण की औपचारिकता का

10 महिने से पहले तो एसी सिटी बसों के लिए पहले तो परमिट का इंतजार करना पड़ा। अब जब परमिट आ चुकी है। तो बसों को अब लोकार्पण का इंतजार करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyushkant Chaturvedi

•

Updated: 2 Aug 2017, 6:48 PM IST

AC City buses waiting for permit for 10 months, no

AC City buses waiting for permit for 10 months, now the formalies

कोरबा.
10 महिने से पहले तो एसी सिटी बसों के लिए पहले तो परमिट का इंतजार करना पड़ा। अब जब परमिट आ चुकी है। तो बसों को अब लोकार्पण का इंतजार करना पड़ रहा है।


सोसाइटी से बसों का संचालन लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन लोकार्पण के इंतजार में बसें फिर से सड़क पर नहीं उतर पा रही है।


पिछले साल अक्टूबर में आठ एसी सिटी बसें पहुंच गई थी। बसों के पंजीयन से लेकर परमिट की प्रक्रिया भी शुरू की गई। लेकिन लगभग 10 महिने तक परमिट का मामला संभागआयुक्त कार्यालय में उलझा रहा। इस बीच गर्मी के दिनों में आम लोगों को झुलसकर नॉनएसी बसों में सफर करना पड़ा।


अब जब इतने जहदोजहद के बाद बसों के संचालन के लिए अहम कड़ी परमिट मिली। इससे पहले तक सोसाइटी का कहना था कि बसों का संचालन परमिट मिलते ही एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी है।


लेकिन अब परमिट मिलने के बाद एक सप्ताह गुजर चुके हैं, पर अब तक बसें सड़क पर नहीं उतर सकी है। बताया जा रहा है कि एसी सिटी बसों का लोकार्पण विधिवत तौर पर किया जाएगा। इसकी वजह से संचालन में देरी की जा रही है।