30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसफर के बाद जिले के तीनो सीनियर प्रशासनिक अफसर हुए रिलीव

शासन स्तर पर पिछले माह ट्रांसफर किए गए संयुक्त कलेक्टर, एडीएम व एसडीएम कोरबा को रिलीव कर दिया गया। इस मौके पर कलेक्टोरेट स्टाफ की ओर से विदाई दी गयी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyushkant Chaturvedi

•

Updated: 2 Aug 2017, 11:08 AM IST

After the transfer, the three senior administrativ

After the transfer, the three senior administrative officers get releave

कोरबा.
शासन स्तर पर पिछले माह ट्रांसफर किए गए संयुक्त कलेक्टर, एडीएम व एसडीएम कोरबा को रिलीव कर दिया गया। इस मौके पर कलेक्टोरेट स्टाफ की ओर से विदाई दी गयी।


अधिकारियों ने अपने अनुभव बांटे। कलेक्टर ने इन अधिकारियों के प्रभार अन्य अधिकारियों को दे दिए हैं। कटघोरा एसडीएम अभिषेक अग्रवाल को कोरबा एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है।


विदाई समारोह में कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। जिले दो सयुंक्त कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर व बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई एवं एक डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मेश्राम को विदाई दी गई।


इस अवसर पर तीनों अधिकारियों ने कोरबा पदस्थापना के दौरान अपने सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग में कार्यरत लिपिक एसएन पाण्डेय के सेवानिवृत होने पर उन्हें भी विदाई दी गई।


कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन
- अधिकारियों के रिलीव होने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम कोरबा बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई का प्रभार कटघोरा एसडीएम अभिषेक अग्रवाल को सौंपा है।


इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर का नजूल एवं भू-अभिलेख शाखा का प्रभार डिप्टी कलेक्टर कमलेश नंदनी साहू को और अतिरिक्त अन्य संपूर्ण प्रभार डिप्टी कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी को सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मेश्राम का प्रभार डिप्टी कलेक्टर कमलेश नंदनी साहू को सौंपा गया है।


सभी अधिकारी गए शासन के अहम पदों पद
- जिले मे लंबे कार्यकाल के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के सयुंक्त कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर के रायपुर, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मेश्राम के नया रायपुर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर स्थानांतरण एवं एसडीएम विरेन्द्र बहादुर पंचभाई का दुर्ग स्थानांतरण हुआ है।