कोरबा में हुआ रोंगटे खड़ा कर देने वाला सड़क हादसा, बस में जा घुसी क्रेन
बिलासपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही बस पाली थाना क्षेत्र में ग्राम बक्साही के पास क्रेन से टकरा गई। आमने सामने हुई टक्कर मेंं बस चालक की मौत हो गई। पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
Passenger bus collided with the crane, driver killed
कोरबा
. बिलासपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही गुप्ता सर्विस की बस पाली थाना क्षेत्र में ग्राम बक्साही के पास क्रेन से टकरा गई। आमने सामने हुई टक्कर मेंं बस चालक की मौत हो गई। पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सिम्स रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुप्ता सर्विस की बस सीजी 15 एबी 0357 बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर पाली थाना क्षेत्र में बक्साही के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया। बस विपरित दिशा से आ रही क्रेन से टकरा गई। क्रेन का अगला हिस्सा बस के शीशे को तोड़ते हुए ड्राइवर साइड से बस के भीतर घुस गया। घटना में बस चालक और उसके पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आई।
चालक ने बस में ही दम तोड़ दिया। घायलों को पाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स रेफर किया गया। आधा दर्जन यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दी गई। चालक नाम स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के कारण की जांच कर रही है।
जुटी भीड़ राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। राह से गुजरने वाले यात्री भी रूककर दुर्घटना का कारण और घायल को हाल जानने की कोशिश करते देखे गए।