27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Job News : शारीरिक परीक्षा में पास हो चुके उम्मीदवारों के लिए कोरबा पुलिस ने खोला मार्गदर्शन केंद्र, लिखित परीक्षा के लिए दिए जा रहे टिप्स

छात्रोंं को पुलिस भर्ती परीक्षा का पैटर्न बताया जा रहा है। उन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी दी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 8:57 PM IST

CG Job News : शारीरिक परीक्षा में पास हो चुके अभ्यर्थियों के लिए कोरबा पुलिस ने खोला मार्गदर्शन केंद्र, लिखित परीक्षा के लिए दिए जा रहे टिप्स

CG Job News : शारीरिक परीक्षा में पास हो चुके अभ्यर्थियों के लिए कोरबा पुलिस ने खोला मार्गदर्शन केंद्र, लिखित परीक्षा के लिए दिए जा रहे टिप्स

कोरबा. पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कोरबा पुलिस शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी करा रही है। छात्रोंं को पुलिस भर्ती परीक्षा का पैटर्न बताया जा रहा है। उन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में रिक्त आरक्षक के लगभग चार हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चालू हुई है। यह प्रक्रिया अलग-अलग जिले में चल रही है। शारीरिक परीक्षा संपन्न हो गई है। इसे पास करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इनको प्रोत्साहित करने व परीक्षा की तमाम तरह की शंकाओं का समाधान करने के लिए कोरबा पुलिस ने एक मार्गदर्शन केन्द्र खोला है। इसमें उम्मीदवारों को नि:शुल्क परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।

Read More : Breaking : रफ्तार ऐसी कि संभल नहीं सका स्टीयरिंग और एनएच पर भिड़ गई दो बसें, 11 यात्री घायल

प्रतिदिन एक टेस्ट आयोजित किया जाता है। इसमें उम्मीदवारों से ५० प्रश्न पूछे जाते हैं। टेस्ट पेपर की जांच कर परिणाम भी छात्रों को बताए जाते हैं। प्रश्नों पर उम्मीदवारोंं के बीच एक परिचर्चा भी कराई जाती है। इसमें प्रश्न और उसे हल करने का तरीका बताया जाता है। उम्मीदवारों को सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान की जानकारी भी दी जाती है। एसपी मयंक श्रीवास्तव ने इस संबंध ने ट्यूट कर उम्मीदवारों को जानकारी दी है कि कोरबा पुलिस लाइन में भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क मार्गदर्शन तथा मॉक टेस्ट शाम 6.30 बजे से ्र्र्रशाम 7.30 तक आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रक्षित निरीक्षक संजय साहू से सम्पर्क कर टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

दीगर जिले में दी है शारीरिक परीक्षा
कोरबा जिले के उम्मीदवारों ने राजनांदगांव, गरियाबंद और रायपुर जिले भी शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। उम्मीदवारों ने सकरी बटालियन के लिए भी शारीरिक परीक्षा पास की है। उम्मीदवारों के समक्ष बड़ी चुनौती लिखित में अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाने की है। ताकि पुलिस में भर्ती होने का सपना साकार हो सके। उम्मीदवारों के सपने को पूरा करने में कोरबा पुलिस भी सहयोग कर रही है। मार्ग दर्शन देकर लिखित परीक्षा की निशुल्क तैयारी करा रही है। परीक्षा के पैटर्न को बता रही है। यह भी बता रही है कि दलालों से सावधान रहे। किसी के प्रलोभन में न आए।