4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लैपटॉप गिरफ्तार, आखिर क्यों पिछले नौ माह से इस लैपटॉप के पीछे पड़ी थी पुलिस, पढि़ए पूरी खबर…

Theft Case: लगातार क्षेत्र में हो रहे चोरी की वारदात से परेशान पुलिस ने गुरुवार को एक चोर को पकड़ा है। इसके पास से इतने लाख से अधिक का माल बरामद किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
लैपटॉप गिरफ्तार, आखिर क्यों पिछले नौ माह से इस लैपटॉप के पीछे पड़ी थी पुलिस, पढि़ए पूरी खबर...

लैपटॉप गिरफ्तार, आखिर क्यों पिछले नौ माह से इस लैपटॉप के पीछे पड़ी थी पुलिस, पढि़ए पूरी खबर...

कोरबा. बांकीमोंगरा का शातिर चोर को चोरी की बाइक से घूमते हुए पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने चार अन्य जगह चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चार जगह हुई चोरी का दो लाख से अधिक का माल बरामद किया है।

बांकीमोंगरा पुलिस ने बताया कि फरवरी महीने से थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार वारदातें हो रही थी। पुलिस को चोर की तलाश थी।
गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। बांकीमोंगरा निरीक्षक पौरुष पुर्रे ने टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम ओमप्रकाश उर्फ लैपटॉप है। क्षेत्र में लोग ओमप्रकाश को लैपटॉप के नाम से जानते हैं।

Read More: शादी डॉट कॉम पर लंदन की युवती से हुई ठेकेदार की दोस्ती, फिर युवती ने खेला खेल, ठेकेदार को लगाया इतने लाख रुपए का चूना

आरोपी ने बाइक के साथ-साथ क्षेत्र में चार अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से एक नग चोरी की बाइक, दो सोने की हार, दो नग कान का झुमका, एक नग सोने की अंगूठी, चांदी की करधन, चांदी का पायल, अंगूठी समेत चार नग मोबाइल भी जब्त किया गया है। इसके आलावा सोनू नेताम दीपका निवासी को भी पुलिस ने एक बाइक की चोरी के आरोप मेें पकड़ा है। पुलिस ने कुल दो लाख का सामान बरामद किया है।

Read More: सूने मकान का तोड़ा ताला, किचन में घुसकर बनाया चिकन व मटर पनीर, खाने के बाद बड़े इत्मिनान से सोने-चांदी समेत नकदी ले उड़े चोर