
पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ, प्रदेश का ८वां पासपोर्ट कार्यालय
कोरबा. कोरबा में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। कोरबा सांसद डॉ बंशीलाल महतो ने इसका शुभारंभ किया। पासपोर्ट अधिकारी भी उपस्थित थे। जिले में यह केन्द्र प्रदेश का ८वां कार्यालय है।
विदेश मंत्रालय की योजना के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत करनी थी। इस योजना की शुरुआत लोगों को हो रही असुविधा से निजात दिलाने के लिए की गई थी। दरअसल पूर्व में लोगों को प्रदेश की राजधानी में जाकर पासपोर्ट बनवाना पड़ता था। प्रदेश में इस योजना के तहत कोरबा में प्रदेश का 8 वा पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में कुल 11 लोकसभा क्षेत्र हैं। अब इसमें से कांकेर, जगदलपुर और महासमुंद में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलना शेष है। डाक सेवा के निदेशक महेंद्र गजभिए ने बताया कि जल्द ही जगदलपुर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके बाद कांकेर और अंत में महासमुंद में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल दिए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि यह योजना अभी लोकसभा क्षेत्र अनुसार हो रही है। अगर मंत्रालय निर्देश देगा तो हम जिलेवार भी पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू कर सकते हैं। सांसद डॉ बंशीलाल महतो ने बताया कि ऐसी योजना पीएम नरेंद्र मोदी जैसा शख्सियत ही सोच सकता है। गरीब और मध्यम वर्ग से जुड़ा आदमी ही उन लोगों की परेशानियां समझ सकता है। इस योजना के लिए पीएम बधाई के पात्र हैं। कोरबा में पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुल जाने से कोरबा वासियों को बहुत राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ पासपोर्ट अधिकारी सीपी यादव ने बताया कि कोरबा में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत हो जाने से रायपुर आने-जाने का खर्च बच जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से पासपोर्ट आवेदक के घर हफ्ते भर के भीतर उनके पते पर पहुंच जाएगा। बार -बार रायपुर आने जाने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में 1 दिन में 10 आवेदन लिए जा रहे थे। आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर पासपोर्ट के लिए प्रतिदिन 40 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कोरबा सांसद इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
दो कर्मचारियों के भरोसे रहेगा पासपोर्ट दफ्तर
जिले में पासपोर्ट सेवा केन्द्र कार्यालय में सिर्फ दो ही कर्मचारी होंगे। इसमें एक कर्मचारी पासपोर्ट विभाग का रहेगा। जबकि एक डाककर्मी होगा, इसकी पदस्थापना कर दी गई है। हालांकि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। ताकि लोगों को वेरिफिकेशन में ज्यादा समय ना लगे। एक दिन में १० आवेदनों का वेरिफिकेशन होना है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इसकी संख्या भविष्य में बढ़ाएगी जाएगी।
Published on:
28 Feb 2019 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
