जांजगीर-चांपा. जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीडीह में गुरुवार को सुबह भटकते हुए एक जंगली जानवर तेंदुआ(Leopard) एक किसान के घर घुस गया। अंतराम पिता महेंद्र जाटवर का परिवार सुबह नाश्ता(Morning breakfast) कर रहा था। इस दौरान तेंदुआ जंगल से भटक कर ग्रामीण के घर घुस गया। किसान अंतराम की सास श्याम बाई (60) कमरा के अंदर खाट में बैठकर रोटी खा रही थी। तेंदुआ(Leopard) को देखते ही वहां से भागी। तेंदुआ ने उस पर हमला भी किया, पर जान बचाकर बाहर निकल आई। पूरा परिवार दहशत में आ गया। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह गांव में फैल गई। समय रहते ही ग्रामीणों ने बुद्धिमता का परिचय दिया और तेंदुआ को कमरे में ही बंद कर दिया। खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी जैजैपुर थाना प्रभारी(Jaijaipur police station incharge) को दी। सूचना उपरांत जैजैपुर थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुचे और लोगों समझाते हुए मौके से दूर हटने की समझाइश दी। इसके बाद सक्ती रेंज वन विभाग(Forest department) को इसकी जानकारी दी। जब वन विभाग को इस तरह की घटना की जानकारी मिली तब उनके द्वारा चाम्पा वन विभाग सहित जिले के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। लेकिन जिले में वन विभाग के पास पर्याप्त साधन और संसाधन उपलब्ध नही होने के कारण बिलासपुर कानन पेंडारी जू(Bilaspur Kanan Pendari Joo) के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद कानन पेंडारी जू की टीम मौके पर पहुंची और कमरे में बंद तेंदुए को बेहोसी की इंजेक्शन लगाकर अपने काबू में किया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ को समझाते हुए कड़ी मशक्त के बाद तेंदुए को बाहर निकालते हुए वाहन में बिलासपुर लेकर रवाना हुए।
