28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: करंट से मादा भालू व उसके 2 बच्चों की मौत, लटकते तार बनी हादसे की वजह

CG News: मादा भालू और उसके दो बच्चों की मौत की बात कही गई है। उक्त विद्युत लाइन को वन विभाग की अनुमति के बिना बिछाया गया था।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Love Sonkar

Mar 28, 2026

CG News: करंट से मादा भालू व उसके 2 बच्चों की मौत, लटकते तार बनी हादसे की वजह

CG News: कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र में मादा भालू व उसके दो बच्चों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू की। भालुओं का अंतिम संस्कार किया गया। केंदई रेंज के कोरबी बीट अंतर्गतसखोदा परिसर में गुरुवार को 11 केवी के विद्युत लाइन की चपेट में आने से उक्त घटना हुई।

कुछ दिनों पहले ही यहां लाइन बिछाई गई है, इसी लाइन के संपर्क में आने से मादा भालू और उसके दो बच्चों की मौत की बात कही गई है। उक्त विद्युत लाइन को वन विभाग की अनुमति के बिना बिछाया गया था। वन विभाग ने इसे वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन बताया है और मामले की जांच कर रही है।

लटकते तार के कारण हुआ हादसा

यह मामला वन परिक्षेत्र अधिकारी केंदई के अंतर्गत आता है । जानकारी के अनुसार, कोरबी वनवृत्त के सखोदा क्षेत्र में कुछ समय पहले विद्युत विभाग ने 11 केवी की विद्युत लाइन स्थापित की थी. जंगल में पेड़ की एक टहनी टूटने से बिजली का तार भी टूट गया था। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने भालुओं के शव देखे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी. ग्रामीणों के अनुसार, तार टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी, लेकिन जंगल से गुजर रही 11 केवी लाइन में करंट चालू था।

यह पहला मामला नहीं

क्षेत्र में बिजली पहुंचाना और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए जंगलों से होकर लाइन बिछानी पड़ती है, जिसके लिए वन विभाग से अनुमति लेना जरूरी होता है। पहले भी जिले के मोरगा क्षेत्र में एक हाथी की मौत लटकते तार के कारण हो चुकी है। उस समय भी विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया था और कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया।

अब एक बार फिर मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत के मामले में वन विभाग ने पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग पर डालते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की है। कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि एक मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत बेहद गंभीर मामला है। जांच में सामने आया है कि बिना अनुमति के 11 केवी लाइन जंगल से खींची गई थी, जिसकी चपेट में आने से भालुओं की मौत हुई। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।