12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉयलेट फिल्म कि हीरोइन की तरह इस महिला ने भी शौचालय के लिए छोड़ दिया ससुराल

ससुराल आने से तब तक मना कर दिया

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 24, 2018

ससुराल आने से तब तक मना कर दिया

ससुराल आने से तब तक मना कर दिया

कोरबा .अक्षय कुमार की सूपरहिट फिल्म टॉयलेट तो आप सभी को याद होगी। यह फिल्म भी सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। जिसकी कहानी एक फिर कोरबा में दोहराई गई।

निगम क्षेत्र की एक महिला घर में शौचालय नहीं होने से परेशान होकर ससुराल छोड़कर चली गई। पतासाजी में महिला अपने मायके में मिली है। लेकिन उसने ससुराल आने से तब तक मना कर दिया है, जबतक घर में शौचालय का निर्माण नहीं हो जाता।

Read more : सभी 702 गांवों का बन रहा एक्शन प्लान, सर्वे का काम अंतिम चरण में


मामला निगम के अधीन स्थित सुभाष ब्लॉक कॉलानी के झोपड़ीपारा का है। ससुराल में रहने वाली एक महिला इसलिए घर छोड़कर चली गई कि ससुराल में शौचालय नहीं था। महिला मायके में मिली है। घटना के संबंध में महिला के पति ने पुलिस को बताया कि लगभग तीन साल पहले उसकी शादी जांजगीर चांपा जिले में रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद महिला सुभाष ब्लॉक इलाके में परिवार के साथ रहती है।

उसने पति से कई बार शौचालय बनाने के लिए कहा था। लेकिन आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने से पति शौचायल का निर्माण नहीं करा सका। इसके लिए महिला अपने पति पर दबाव डालती थी। ससुराल में शौचालय नहीं बना तो 21 मई को महिला ससुराल से छोड़कर चली गई। पति ने खोजबीन की।

नहीं मिलने पर पत्नी के गुमशुदगी की सूचना मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसबीच बुधवार को महिला का पति पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी मायके में मिली है। पुलिस को यह भी बताया है कि घर में शौचालय नहीं होने से मायके गई है।

पति ने पुलिस के समक्ष अपनी माली हालत का भी जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि परिवार में शौचालय नहीं होने महिला पड़ोस में रहने वाले देवर के घर में बने शौचालय का उपयोग करती थी।

लेकिन बाद में परिवार ने मना कर दिया। इससे महिला परेशान थी। शौच के लिए बाहर जानाा पड़ता था। महिला के पति ने आने वाले दिनों में घर में शौचालय निर्माण कराने का वादा पत्नी से किया है।