
MBBSInternship 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज कोरबा में एमबीबीएस डिग्रीधारी विद्यार्थियों के इंटर्नशिप के लिए 108 सीटें है। वर्तमान में इन सीटों पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। कॉलेज के विद्यार्थियों की ग्रेजुएट पूरी होने के बाद 100 सीटों पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 14 अप्रैल तक है।
कोरबा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए 108 सीटें है। इन सभी सीटों पर वर्तमान में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट पास करने वाले विद्यार्थियों को मिल मिलेगा। बताया जा रहा है कि कोरबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 125 सीटों पर विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुमति मिली हुई है। लेकिन इंटर्नशिप के लिए प्रबंधन के पास 100 सीटे हैं।
इसके अलावा इंटर्नशिप के निर्धारित सीट का लगभग आठ फीसदी सीटें फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट के लिए आरक्षित होता है। बताया जा रहा है यह नियम नेशनल मेडिकल कमीशन की है। लेकिन जिले का मेडिकल कॉलेज नया है।
कॉलेज से अभी पहली बेच ने भी एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने डिग्री हासिल नहीं की है। पहला बेच शिक्षा सत्र 2026-27 में निकलेगा। तब तक के लिए इस सीटों पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट विद्यार्थियों को लाभ का अवसर दिया गया है। पहली बेच निकलने के बाद इंटर्नशिप के 100 सीटों पर कोरबा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
साथ ही निर्धारित आठ फीसदी यानी आठ सीटों पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट विद्यार्थियों को इंटर्नशिप दी जाएगी। इंटर्नशिप के लिए एफएमजीई के विद्यार्थियों को डीएमई रायपुर से अनुमति प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके बाद महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज कोरबा में वर्तमान में लगभग 25 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट हैं और कोरबा के कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की लगभग साढे़ चार साल की पढ़ाई पूरी होने के बाद एक वर्ष यानी 365 दिनों का इंटर्नशिप मेडिकल कॉलेज में करनी होती है। इस अवधि में विद्यार्थी मेडिसिन, सर्जरी सहित अलग-अलग विभागों के अंतर्गत प्रेक्टिस कर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
कोरबा मेडिकल कॉलेज के सह अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने कहा की मेडिकल कॉलेज कोरबा में इंटर्नशिप के लिए 108 सीटें है। इसमें आठ सीटें एफएमजीई के लिए आरक्षित है। नया कॉलेज होने की वजह से 108 सीटों पर एफएमजीई के विद्यार्थी इंटर्नशिप कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को डीएमई से अनुमति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।
Updated on:
5 Apr 2025, 1:24 PM IST
Published on:
5 Apr 2025, 1:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.