
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश विवरणिका जारी कर दी गई
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश विवरणिका जारी कर दी गई है। जिसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता शर्तें, एमबीबीएस सीटों की संख्या, आरक्षण नीति इत्यादि की जानकारी दी गई। एम्स संस्थानों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम की शैक्षणिक पात्रता शर्तें अन्य मेडिकल संस्थानों से भिन्न हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एम्स संस्थानों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, अंग्रेजी विषय में जनरल तथा ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के लिए एग्रीगेट 60% अंक होने अनिवार्य हैं। एससी तथा एसटी कैटेगरी के लिए यह अंक प्रतिशत 50% है।
एम्स नई दिल्ली : देश का शीर्ष मेडिकल संस्थान
वर्ष-1956 में 50 एमबीबीएस सीटों से वर्ष 2024 तक 132 सीटों तक का सफर
भारतीय विद्यार्थियों के लिए 125 एमबीबीएस सीटें
विदेशी विद्यार्थियों के लिए 7 एमबीबीएस सीटें
कब-कब बढ़ी सीटों की संख्या
1.वर्ष-1956
एमबीबीएस सीटों की संख्या-50
2.वर्ष-2008एमबीबीएस सीटों की संख्या-77
3.वर्ष-2017
एमबीबीएस सीटों की संख्या-107
4.वर्ष-2020
एमबीबीएस सीटों की संख्या-132
वर्तमान में भी कुल एमबीबीएस-सीटों की संख्या-132 ही है।
-----
24 अगस्त से प्रारंभ होगी प्रवेश-प्रक्रिया
एमसीसी की ओर से 15% कोटा एमबीबीएस बीडीएस सेंट्रल काउंसलिंग के राउंड-1 का परिणाम 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। ऐसे में सीट आवंटन में सफल विद्यार्थी एम्स नई दिल्ली की 125 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग, फीस-डिपोजीशन, मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार पूर्ण करेंगे। जिसमें
मूल दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 29 अगस्त तक तथा फीस डिपोजिशन तथा मेडिकल एग्जामिनेशन 30 अगस्त व ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2 से 8 सितंबर तक होंगे।
Updated on:
8 Aug 2024, 6:17 PM IST
Published on:
8 Aug 2024, 6:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.