7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनारस में होने वाली स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे एचएमएस नेता, ये है वजह…

- कोल इंडिया चेयरमैन, कार्मिक निर्देशक और एनसीएल चेयरमैन को हिन्द मजदूर संघ ने शुक्रवार को एक पत्र लिखा है, इसमें बैठक पर उठाया है सवाल

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 23, 2018

बनारस में होने वाली स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे एचएमएस नेता, ये है वजह...

बनारस में होने वाली स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे एचएमएस नेता, ये है वजह...

कोरबा. कोयला उद्योग में श्रमिकों के हित की लड़ाई लडऩे के वाली यूनियन के बीच फिर विवाद गहराने लगा है। हिन्द मजदूर संघ के नेता नाथूलाल पांडे ने कोल इंडिया चेयरमैन और कार्मिक निदेशक को पत्र लिखकर २७ नवंबर को बनारस में होने वाली स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

कोल इंडिया चेयरमैन, कार्मिक निर्देशक और एनसीएल चेयरमैन को हिन्द मजदूर संघ ने शुक्रवार को एक पत्र लिखा है। इसमें बैठक पर सवाल उठाया है। एचएमएस नेता नाथूलाल पांडे ने बताया कि २७ नवंबर को स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक बनारस में आयोजित होने की सूचना कोल इंडिया ने दी है, लेकिन बैठक का एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया है। साथ ही १२ नवंबर को कोलकता में हुई बैठक की मिनट्स भी जारी नहीं की गई है। एचएमएस ने सवाल उठाया है कि २७ की बैठक का एजेंडा और पूर्व की बैठक का मिनट्स जारी नहीं होने से भ्रम की स्थिति है। बैठक क्यो बुलाई जा रही है? इसे कोयला कामगारों को बताई जानी चाहिए।

Read More : सुराकछार रेल साइडिंग से 600 बोरी चोरी का कोयला जब्त, क्या कहते हैं एसईसीएल अफसर, पढि़ए खबर...

28 को मध्यप्रदेश में चुनाव
२८ नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं। एचएमएस नेता चुनाव के कारण भी तिथि को टालने की मांग कर रहे हैं। एचएमएस चाहता है कि बैठक २७ के बजाए २८ या २९ को रखी जाए तो शामिल होने पर विचार किया जा सकता है।

डेथ और मिडिकल अनफिट में नहीं मिलेगी अनुकंपा नौकरी!
श्रमिक नेता नाथूलाल पांडे ने १२ नवंबर को कोलकता में हुई बैठक के बारे में एक जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कोलकता में आयोजित स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक में बीएमएस नेता डॉ. बीके राय और एटक नेता लखनलाल महतो ने हस्ताक्षर कर दिया। एचएमएस ने राय और महतो को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सीटू और एचएमएस ने प्रबंधन के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर से इनकार कर दिया। प्रबंधन की ओर से लाए गए प्रस्ताव में डेथ केस और मेडिकल अनफिट होने पर नौकरी नहीं दिए जाने का प्रवधान शामिल किया गया है।