
मुल्ला ने बताया कि महिला की कोख से बालिका का होगा जन्म, ये सुनते ही भड़क गई सास, फिर बहू के साथ ये किया...
कोरबा. शादी के बाद घर बसाने आई नवविवाहिता प्रताडऩा का शिकार होने लगी। दहेज में मिली कार पत्नी के नाम पर होने से पति आए दिन बखेड़ा करता था। इतनी ही नहीं कुछ वर्ष बाद जब पत्नी ने गर्भधारण किया तो सास मुल्ला को बुलाकर बहू के गर्भ में पल रहे शिशु की जानकारी ली। पत्नी को बेघर करने के लिए इंजीनियर पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची कि घर बसने से पहले ही उजड़ गया।
बालको के अधीन लॉजिस्टिक विभाग में इंजीनियर सुमित सोनी नियोजित हैं। यह घटना उनकी पत्नी के साथ हुई है। एमबीए पास पत्नी ने बताया कि उसकी शादी सुमित के साथ सात दिसंबर, २०१५ को राजनांदगांव के नंदई में रहने वाले राजेन्द्र सोनी के पुत्र सुमित के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमित पत्नी को लेकर एनटीपीसी के कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने आया। इसके दूसरे दिन दहेज में मिली कार को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। कार सुमित की पत्नी के नाम पर था। इस पर परिवार ने आपत्ति की। कार सुमित के नाम पर क्यों नहीं दिया? विवाद करने लगे। घर बसाने आई नव विवाहिता प्रताडऩा की शिकार होने लगी। महिला ने सोचा कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन प्रताडऩा बढ़ता गया।
उसने पत्रिका को बताया कि सुमित की मां और बहन ने उसे घर से बाहर निकालने के लिए घर में धुंआ भी किया। उसके कपड़े जलाए गए। इस बीच महिला गर्भवती हुई। ससुराल से मायके राजनांदगांव चली गई। इस बीच एक दिन सुमित की मां एक मुल्ला को लेकर बहू के मायके गई। मुल्ला ने बताया कि महिला की कोख से बालिका का जन्म होगा। यह सुनकर सास हताश हो गई। उसने सुमित को मुल्ला की भविष्यवाणी के संबंध में बताया। सुमित ने पत्नी पर गर्भपात के लिए दबाव डाला।
सुमित और उसके परिवार जादू टोना तंत्र मंत्र के जरिए कोख में पल रही बालिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन सुमित का परिवार सफल नहीं हुआ। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद भी प्रताडऩा खत्म नहीं हुआ। महिला ने सुमित के खिलाफ राजनांदगांव जिले के थाना बसंतपुर में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करा दिया है। पुलिस की बयान में तंत्र-मंत्र की घटना का जिक्र भी महिला ने किया है।
Updated on:
12 Feb 2019 12:41 pm
Published on:
12 Feb 2019 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
