18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकर के गर्ल फ्रेंड की तस्वीर देखकर मालिक की डोल गई थी नीयत, एक रात छोडऩे कहा तो चाकू से गोदकर मार डाला

Murder Case: परशुराम नगर दादर के एक मकान मेें ठेकेदार की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

2 min read
Google source verification
नौकर के गर्ल फ्रेंड की तस्वीर देखकर मालिक की डोल गई थी नीयत, एक रात छोडऩे कहा तो चाकू से गोदकर मार डाला

नौकर के गर्ल फ्रेंड की तस्वीर देखकर मालिक की डोल गई थी नीयत, एक रात छोडऩे कहा तो चाकू से गोदकर मार डाला

कोरबा. परशुराम नगर दादर के एक मकान मेें ठेकेदार की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मालिक की हत्या और शव को छिपाने का आरोप है। पूछताछ में नारायण यादव ने पुलिस को बताया है कि 24 सितंबर को रामबाबू शर्मा के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। रात में दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। बातचीत के दौरान नारायण यादव ने अपनी गर्ल फ्रेंड की तस्वीर रामबाबू को मोबाइल हैंडसेट पर दिखाया। तस्वीर को देखकर रामबाबू की नीयत डोल गई। नारायण से एक रात के लिए गर्ल फ्रेंड को (रामबाबू ने अपने पास) छोडऩे के लिए कहा। यह बात नारायण को नागवार गुजरी। दोनों के बीच विवाद होने लगी। रामबाबू ने नारायण को भला बुरा कहा।

Read More: Murder: दादर के परशुराम नगर में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या
आवेश में आकर नारायण ने रामबाबू के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। चाकू से कई बार गोद दिया। छिलनी से भी नारायण के शरीर पर हमला किया। उसे तब तक चाकू से गोदता और डंडे से पिटता रहा, जब तक की मौत नहीं हो गई। रामबाबू को मारने के बाद शव को घसीटते हुए बेड तक ले गया। पलंग के पास शव को रखकर बिस्तर और आलमारी से कपड़ों को निकालकर ढक दिया। बेड के बाहर ताला लगा दिया। भागते समय आरोपी ने रामबाबू के मकान की गेट पर भी ताला जड़ दिया। आलमारी मेंं रखे सात हजार रुपए भी ले लिया। घर से रामबाबू की बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हो गया।

आरोपी ने 24 सितंबर की रात 9.30 बजे से रात दो बजे के बीच हत्या का अंजाम देना स्वीकार किया है। भागते समय नारायण की बोलेरो बिलासपुर जिले में बिल्हा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने नारायण को बिलासपुर के अस्पताल में इलाज कराया। होश आने पर नारायण ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। अपना गुनाह भी स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने का केस मानिकपुर चौकी में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया।

Read More: रात में करता है फोन और कहता मैं तेरे लिए कोसे की साड़ी ले दूंगा, प्यून की पत्नी ने चंद्रपुर सीएमओ पर लगाए ये आरोप...

पंप हाउस मेें मौसी के घर रहता था आरोपी
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी नारायण भाटापारा का मूल निवासी है। कोरबा के पंप हाउस इलाके में रहने वाले मौसा-मौसी के घर रहता था। लगभग १५ दिन पहले ही रामबाबू के घर काम करने आना-जाना करता था। रामबाबू शर्मा परिवार से अलग होकर परशुराम नगर तिवारी फार्म हाउस के पास रहता था। ठेकेदारी करता था। पुलिस रामबाबू के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने रामबाबू की बोलेरो को जब्त करने के लिए कार्रवाई चालू की है।

Read More : Chhattisgarh News