
जमीन को लेकर दो सगे भाई के बीच विवाद, एक ने दूसरे पर डंडे से कर दिया ताबड़तोड़ हमला, मौत
कोरबा. जमीन बंटवारों को लेकर दो सगे भाई के बीच हुई मारपीट में घायल एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि चैतमा में रहने वाले गैतराम पटेल ने अपने चार पुत्रों के बीच जमीन का मौखिक बंटवारा कर दिया था। हाल ही में कटघोरा- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए राजस्व विभाग ने चैतमा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित गैतराम की भूमि भी अधिग्रहित किया है। जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उस पर गैतराम का पुत्र बजरंग पटेल अपना हक जता रहा था। जबकि बजरंग का भाई महावीर पिता के मौखिक बंटवारे से संतुष्ट नहीं था। वह मुआवजे की राशि पर दावा कर रहा था। उसने जमीन बंटवारे के लिए पाली के तहसील कोर्ट में केस लगाया था।
कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था। इस बीच 24 फरवरी को महावीर पटेल बजरंग की बाड़ी की ओर जा रहा था। बजरंग को संदेह हुआ कि महावीर उसकी जमीन पर कब्जा करने जा रहा है। उसने डंडे से महावीर पर कई बार हमला किया। पाली में प्राथमिक इलाज के बाद महावीर को सिम्स रेफर किया था। यहां से एक निजी अस्पताल में महावीर का इलाज चल रहा था। इस बीच महावीर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने बजरंग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Published on:
12 Mar 2020 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
