
दामाद ने टांगी से हमला कर जंगल में कर दी थी सास की हत्या, इधर जान बचाने पत्नी ने बच्ची के साथ जंगल में गुजारी तीन रातें
कोरबा. महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार किया है। घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम चोटिया की है। पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को चोटिया के जंगल में एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान ग्राम चोटिया निवासी हिरोदिया बाई (43) साल से की गई थी। हिरोदिया के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि हिरोदिया को खोजते हुए उसका दामाद विशाल सिंह घर पहुंचा था। पुलिस ने विशाल की पतासाजी की। वह घर से गायब मिला। विशाल की पत्नी सुकमति भी अपनी 14 साल की बेटी के साथ घर से लापता मिली। पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने गांव में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई।
Read More: भर्ती प्रक्रिया निरस्त, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद सिपाही बनने का सपना देख रहे युवकों को जोर का झटका
पता चला कि विशाल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। इसके साथ अक्सर मारपीट करता है। 23 सितंबर की रात विशाल ने पत्नी की पिटाई की थी। अपनी सास और साले को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पिटाई की डर से सुकमति अपनी बेटी को लेकर घर से भाग गई थी। इसके अगले दिन 24 सितंबर को सास और साले को खोजते हुए उनके घर पहुंचा था। दोनों घर में नहीं थे। जंगल में लकड़ी लेने गए थे। विशाल जंगल की ओर गया।
इस बीच रास्ते में उसकी नजर सास हिरोदिया पर पड़ी। उसने टांगी से मारकर सास के सिर को फाड़ दिया। हिरोदिया की मौत हो गई। विशाल हत्या के लिए अपने साले और पत्नी की तलाश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके चोटिया से विशाल सिंह को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर टांगी भी बरामद किया है, जिससे महिला की हत्या हुई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपी ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस को पता चला है कि आरोपी विशाल ने गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। जाति होने के कारण दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत हुए थे। 15 साल से विशाल पत्नी संग रह रहा था। इस बीच उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा।
Published on:
28 Sept 2019 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
