19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder: दादर के परशुराम नगर में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या

Murder: परशुराम नगर में रहने वाले बुजुर्ग की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder: दादर के परशुराम नगर में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या

Murder: दादर के परशुराम नगर में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या

कोरबा. दादर के परशुराम नगर में रहने वाले 64 साल की बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश मिली है। हत्या (Murder) का संदेह ड्राइवर पर है। पुलिस ने संदेही को हिरासत मेें लेकर पूछताछ कर रही है।घटना की सूचना पर एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा और अधीनस्थत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना दो दिन पूर्व की है। मृतक का नाम रामबाबू शर्मा है।

बताया जाता है कि रामबाबू परशुराम नगर में रहता था। दो दिन कुछ लोगों के साथ मिलकर रामबाबू ने शराब पीया था। इसके बाद झगड़ा भी हुआ था। विवाद बढऩे पर हत्यारे ने रामबाबू की हत्या कर दी थी। उसकी बोलेरो को लेकर फरार हो गया था। भागते समय हत्यारे की गाड़ी बिलासपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। होश आने पर उसने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। बिलासपुर एसपी ने घटना से कोरबा एसपी को अवगत कराया। आरोपी को पुलिस लेकर कोरबा पहुंची। पुलिस हत्या (Murder) की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। रामबाबू अकेला परशुराम नगर में रहता था।

Read More: Korba news