3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहर से दरवाजा किया बंद, फिर छप्पर पर चढ़कर ऐसे कर दी पुत्र ने पिता की हत्या

Murder: घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
बाहर से दरवाजा किया बंद, फिर छप्पर पर चढ़कर ऐसे कर दी पुत्र ने पिता की हत्या

बाहर से दरवाजा किया बंद, फिर छप्पर पर चढ़कर ऐसे कर दी पुत्र ने पिता की हत्या

कोरबा. विकासखंड कटघोरा के ग्राम पुटुवा में रहने वाले दयाराम का विवाद अपने पुत्र विजय यादव से चल रहा था। शनिवार को विजय ने घर के दरवाजे का बाहर से कुंडी लगाकर छप्पर पर चढ़ गया। छप्पर को हटा दिया। उस पर बैठकर कमरे में मौजूद पिता पर ईंट से हमला करने लगा। ईंट के टुकड़ों से कई बार पिता दयाराम को मारा। दयाराम के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान रविवार दोपहर दयाराम की मौत हो गई।

Read More: दुर्गा पूजा कार्यक्रम देखने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने जटगा चौकी में आरोपी पुत्र विजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विजय नशेड़ी था। पिता से जमीन को लेकर झगड़ा कर रहा था। दो भाइयों में विजय छोटा है। उसकी शादी नहीं हुई है। वह पिता के साथ रहता था। विजय का बड़ा भाई ससुराल में रहता है।
घटना की सूचना पर वह भी अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी विजय की तलाश की जा रही है।

Read More: Chhattisgarh News

Story Loader