यहां पहले लागू होगी
तुलसीनगर जोन के अधीन स्थित टांसपोर्ट नगर, तुलसीनगर, पंप हाउस, राताखार, रामसागरपारा, पुराने बस स्टैंड के आसपास, पुरानी बस्ती कोरबा, मोतीसागर पारा और सीतामणी क्षेत्र में यह व्यवस्था पहले लागू होगी। दूसरे चरण में स्पॉट बिलिंग का विस्तार होगा। इसे पॉडीमार जोन में लागू किया जाएगा। वितरण कंपनी की योजना जिले में स्पॉट बिलिंग लागू करने की है।
-बिजली की स्पॉट बिलिंग लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में तुलसीनगर जोन में व्यवस्था लागू होनी है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
तरुण ठाकुर, ईई, कोरबा