19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / राजधानी बस गुरसिया के पास बेकाबू होकर पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सामने का शीशा तोड़कर बाहर आए यात्री

राजधानी बस गुरसिया के पास बेकाबू होकर पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सामने का शीशा तोड़कर बाहर आए यात्री

- घायल यात्रियों को पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल में किया गया है भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Sep 2018, 10:38 AM IST

राजधानी बस गुरसिया के पास बेकाबू होकर पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सामने का शीशा तोड़कर बाहर आए यात्री

राजधानी बस गुरसिया के पास बेकाबू होकर पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सामने का शीशा तोड़कर बाहर आए यात्री

कोरबा. अंबिकापुर से कटघोरा के रास्ते कोरबा पहुंचने वाली राजधानी बस गुरसिया के पास बेकाबू होकर पलट गई। इसमें छह यात्री घायल हो गए। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है। राजधानी सर्विस की बस सीजी १०, १०९३ अंबिकापुर से कोरबा के लिए निकली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर बांगो थाना क्षेत्र में ग्राम सरभोका के पास अंधे मोड पर बस का संतुलन बिगड़ गया। बस बेकाबू होकर सड़क पर किनारे पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। बस के सामने का शीशा तोड़कर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। उन्हें पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में संतोषी बाई, नीली बाई, बोधन सिंह, रामकुमार और रामायण शामिल है।

हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हेंं हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। घटना की सूचना बांगो थाना को दी गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। घायलों ने पुलिस को बताया है कि बस की रफ्तार अधिक थी। चालक मोड़ पर बस को संभाल नहीं सका।