28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफसर कर रहे समस्याओं के निराकरण का दावा, ग्रामीण राशन कार्ड में नाम जोडऩे के लिए लगा रहे गुहार

छिंदपुर एवं चचिया में समाधान शिविर आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 17 Mar 2018, 8:23 PM IST

korba news in hindi,korba administration,CM in Lok suraj,lok suraj in korba,

छिंदपुर एवं चचिया में समाधान शिविर आयोजित

कोरबा . प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के छठवें दिन दिन शनिवार को कटघोरा विकासखंड के ग्राम छिंदपुर में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा। छिंदपुर शिविर में संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे,

कलेक्टर मो कैसर अब्दुल हक, एसडीएम अभिषेक अग्रवाल, जनपद सीईओ आरके थवाईत, बीईओ टीपी उपाध्याय, तहसीलदार अमित बेग, जनपद उपाध्यक्ष रामकुमार कोर्राम, जनपद सदस्य प्रभा सिंह कंवर, सरपंच शकुंती बाई एवं जिला अधिकारियों की उपस्थिति में समाधान शिविर हुआ।

शिविर में सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी मंच से वाचन कर दी गई। ग्राम छिंदपुर कलस्टर के अंतर्गत 09 पंचायतों के ग्रामीणों ने 1295 आवेदन दिए थे जिसमें से 1251 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पेयजल के लिए हैंडपंप की स्थापना, राशन कार्ड में नाम जोडऩे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि की मांग की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का उपचार कर नि:शुल्क दवाईयां दी गई। शिविर में नौ हितग्राहियों को उज्ज्वला योजनान्तर्गत गैस कनेक्शन, 14 स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति, निवास एवं प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। इसी प्रकार मत्स्य विभाग द्वारा एक हितग्राही को मत्स्य जाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा दो हितग्राही को श्रवण यंत्र , दो को ट्रायसिकल एवं एक हितग्राही को वैशाखी का वितरण किया गया।

कोरबा ब्लाक के अंतर्गत चचिया कलस्टर के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में प्राप्त मांग एव समस्या से संबंधित 1180 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 1179 आवेदनों का निराकरण किया गया।

शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा जालए राजस्व विभाग द्वारा 09 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र एवं 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पुस्तिका, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज मिनी किट्स का वितरण किया गया। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका राठिया, एसडीएम भास्कर सिंह मरकाम, जनपद सीईओ डॉ. आराध्या कमार, तहसीलदार टीआर भारद्वाज सहित क्षेत्र के पंच, सरपंच एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।