
गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती
बालकोनगर. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा 'वी-फिटनेसÓ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स मीट में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
लगभग एक महीने तक चली स्पर्धा में बालको की विभिन्न इकाइयों के लगभग 1000 अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों ने भागीदारी की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक विकास शर्मा ने उत्कृष्ट भागीदारी के लिए प्रतिभागियों को साधुवाद दिया।
विकास शर्मा, बालको के एल्यूमिनियम व्यवसाय प्रमुख दीपक प्रसाद, मानव संसाधन प्रमुख मेजर कुमुद कुमार, मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित सोनी, 540 मेगावॉट विद्युत संयंत्र प्रमुख आरके धनचोलिया, 1200 मेगावॉट विद्युत संयंत्र प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, बालको महिला मंडल अध्यक्ष अनिता शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रूचि कुलश्रेष्ठ और रश्मि सोनी ने विभिन्न खेल स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार दिए।
महिलाओं के हैमर थ्रो में तेजस्विनी जलतारे को स्वर्ण, कुंदनलाल देवांगन को रजत व मितु सिंह को कांस्य, गोला फेंक में रिमझिम हजारिका को स्वर्ण, कुंदनलाल देवांगन को रजत व श्रुति यादव को कांस्य, ट्रिपल जंप में ज्योति कश्यप को स्वर्ण, भाला फेंक में संचिता सिंह को स्वर्ण व रिमझिम हजारिका को रजत और अंशुमाला मसीह को कांस्य, डिस्कस थ्रो में मेरिशा जॉन को स्वर्ण, अंशुमाला मसीह को रजत व पुष्पांजलि चौहान को कांस्य, लॉन्ग जंप में प्रीति श्रीवास्तव को स्वर्ण, मयूरी साहू को रजत व तापसी यादव को कांस्य,
800 मीटर रेस में प्रियंका सिंह को स्वर्ण व ज्योति कश्यप को रजत, 400 मीटर रेस में श्रुति यादव को स्वर्ण, आकांक्षा रॉबर्ट को रजत व सुमित्रा पेगू को कांस्य, 200 मीटर रेस में प्रियंका सिंह को स्वर्ण, आकांक्षा रॉबर्ट को रजत व स्वाति त्रिवेदी को कांस्य, हाई जंप में तापसी यादव को स्वर्ण व प्रीति श्रीवास्तव को रजत, 100 मीटर रेस में प्रियंका सिंह को स्वर्ण, प्रीति श्रीवास्तव को रजत व मयूरी साहू को कांस्य तथा बाधा दौड़ में तेजस्विनी जलतारे को स्वर्ण, चित्रा मंडल को रजत व ज्योति कश्यप को कांस्य पदक प्रदान किया गया। प्रियंका सिंह को 'ओव्हरऑल चैंपियन' का खिताब मिला।
पुरुषों के ट्रिपल जंप में मोनेश्वर पेगु को स्वर्ण, पी. कार्तिकेयन को रजत व समर्थ शर्मा को कांस्य, भाला फेंक में चिन्मय जेना को स्वर्ण, जगदीश प्रसाद को रजत व विश्वजीत लेंका को कांस्य, लॉन्ग जंप में गुरु मनोज को स्वर्ण, राकेश को रजत व शिव प्रसाद को कांस्य, गोला फेंक में चिन्मय जेना को स्वर्ण, जगदीश प्रसाद को रजत व आर. रोहित मेनन को कांस्य, डिस्कस थ्रो में चिन्मय जेना को स्वर्ण, सुमंत सिंह को रजत व अजय सिंह क्षत्रिय को कांस्य, हैमर थ्रो में रामानंद यादव को स्वर्ण, जगदीश प्रसाद को रजत व विभोर मिश्रा को कांस्य, 800 मीटर रेस में राकेश को स्वर्ण, सुमीत आनंद को रजत व निराकार बेहरा को कांस्य, 400 मीटर दौड़ में सुमित आनंद को स्वर्ण,
आचार्य प्रतीक कुमार को रजत व चिराग गुप्ता को कांस्य, 200 मीटर रेस में गुरु मनोज को स्वर्ण, के. परदेसी नायडू को रजत व जीवन पाल को कांस्य, 100 मीटर रेस में गुरु मनोज को स्वर्ण, आशा राम को रजत व राकेश को कांस्य, हाई जंप में समर्थ शर्मा को स्वर्ण, शिव प्रसाद को रजत व गोकुल को कांस्य तथा बाधा दौड़ में मनीष को स्वर्ण, समर्थ शर्मा को रजत व रूपेश को कांस्य पदक मिला। गुरु मनोज और चिन्मय जेना ने संयुक्त रूप से 'ओवरऑल चैंपियन' का खिताब जीता।
इनेबलिंग 3 टीम नेे हाउस कैप्टन गजेंद्र राजावत के नेतृत्व में सर्वाधिक स्कोर कर ओवरऑल टीम इवेंट में प्रथम, हाउस कैप्टन श्री नरेश कश्यप के नेतृत्व में पॉट रूम ने द्वितीय और हाउस कैप्टन दीपांकर बी. के नेतृत्व में पावर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एफ.एल.ए. के हाउस कैप्टन आनंद विजेता, इनेबलिंग -1 के हाउस कैप्टन ई. जनार्दन, कार्बन के हाउस कैप्टन आदित्य टी. और इलेबलिंग-2 के हाउस कैप्टन अजय शर्मा को उनकी टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन और सराहनीय भागीदारी के लिए समानित किया गया।
मेजर कुमुद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित खेल आयोजन में कर्मचारी संबंध प्रमुख एचके भाटिया एवं मानव संसाधन विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
बालको आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह 18 मार्च को
बालकोनगर. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन की ओर से 18 मार्च को बालकोनगर के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में रात्रि 7.30 बजे से होली मिलन समारोह तथा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली से पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश से डॉ. सीता सागर व विष्णु सक्सेना, महाराष्ट्र से गौरव शर्मा व घनश्याम अग्रवाल तथा राजस्थान से डॉ. वीपी सिंह आमंत्रित हैं। बालको प्रबंधन ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हास्य कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाएं।
Published on:
17 Mar 2018 05:59 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
