27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपोट नाला के पास टैंकर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा रहा चालक, अस्पताल में मौत

- एनएच पर चैतमा चौकी अन्तर्गत दुघर्टना, उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jun 2018, 8:49 PM IST

कपोट नाला के पास टैंकर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा रहा चालक, अस्पताल में मौत

कपोट नाला के पास टैंकर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा रहा चालक, अस्पताल में मौत

कोरबा. नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक ट्रेलर ने टैंकर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि टैंकर का केबिन ही टूट गया। टैंकर चालक कुछ देर के लिए केबिन में फंसा रहा। चालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। ठोकर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चैतमा चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाइवे में कटघोरा से पाली मार्ग पर कपोट पुलिया के पास बालको से आईल खाली कर आ रहे टैंकर क्रमांक सीजी ०७ ई१०९१ को एक दोपहर तीन बजे एक ट्रेलर ने ठोकर मार दी। अंधा मोड़ होने की वजह से दुर्घटना आमने-सामने हुई। ठोकर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का सामने का केबिन ही टूट गया। वहीं पीछे का टैंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More : Breaking News : डूमरपाली खरसिया में पिकप पलटने से 20 लोग घायल, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन का चालक फरार हो गया। इधर दुर्घटना के बाद चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने चालक नसीम अली चैतमा निवासी को बाहर निकाला। जिसे पाली सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक के सिर पर गंभीर चोटें लगी थी। कुछ देर बाद घायल चालक ने दम तोड़ दिया। ड्राइवर के पांच लड़के एवं दो लड़की हैं। चैतमा चौकी प्रभारी बी मरकाम ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार पिकअप चालक ने विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को ठोकर मार दी। दरअसल पिकअप चालक ओवरटेक करते हुए दूसरी साइड से बाइक सवार को अपने चपेट में लिया, जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम मुरली में रहने वाले घुर सिंह कंवर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जयसिंह कंवर बुधवार को किसी काम से छुरी से बाइक क्रमांक सीजी १२ एबी २७९२ से रात साढ़े १० बजे रवाना हुआ था। लगभग ११ बजे चोरभटठ्ी में रहने वाले एक युवक नेे फोन कर बताया कि उसका बेटा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।