8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालको के कॉस्ट हाउस में गिरा श्रमिक, मौत से कर्मचारियों में आक्रोश, कहा- नहीं दिया गया था सुरक्षा उपकरण

- बालको के विभागीय अस्पताल में किया गया था भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 22, 2018

बालको के कॉस्ट हाउस में गिरा श्रमिक, मौत से कर्मचारियों में आक्रोश, कहा- नहीं दिया गया था सुरक्षा उपकरण

बालको के कॉस्ट हाउस में गिरा श्रमिक, मौत से कर्मचारियों में आक्रोश, कहा- नहीं दिया गया था सुरक्षा उपकरण

कोरबा. बालको के कॉस्ट हाउस में गिरकर एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। बीरेन्द्र सांडिल्य ठेका कंपनी वीमल में बलकर ऑपरेटर का काम करता था। बुधवार को रात पाली में ड्यूटी करने पहुंचा था। बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे बालको के कॉस्ट हाउस में बलकर वाहन को लेकर पहुंचा। गाड़ी को खड़ी करके नीचे उतरा। इस बीच कॉस्ट हाउस में गिर गया। उसके सिर में गंभीर रूप से चोटें आई। उसे बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बीरेन्द्र की मौत हो गई। इधर, श्रमिक की मौत से कर्मचारियों में आक्रोश है। श्रमिकों को कहना है कि बीरेन्द्र को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था। श्रमिकों ने मौत के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार माना है।

Read More : Video- पोलिंग बूथ पर गुपचुप तरीके से वीडियो बनाकर किया वायरल, पूर्व पार्षद प्रवीण रत्न पारखी के खिलाफ केस दर्ज