23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली में हाइवे पर कार ने बाइक को रौंदा स्कूल से घर लौट रहे चपरासी की मौत

बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना में शनिवार को सड़क दुर्घटना में स्कूल से घर लौट रहे चपरासी की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
पाली में हाइवे पर कार ने बाइक को रौंदा स्कूल से घर लौट रहे चपरासी की मौत

पाली में हाइवे पर कार ने बाइक को रौंदा स्कूल से घर लौट रहे चपरासी की मौत

घटना से ग्रामीणों ने नाराजगी है। इसे लेकर ग्रामीण बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम करतली के माध्यमिक शाला में कार्यरत चपरासी गजपाल सिंह श्याम उम्र 37 वर्ष शनिवार को स्कूल गया था। दोपहर लगभग 12 बजे घर लौट रहा था। फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगोले चौक (फॉरेस्ट बैरियर के पास) को पार करते समय गजपाल को कार ने रौंद दिया। गजपाल सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई। उसकी मौत हो गई।

टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना की सूचना पाली थाने को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजपाल को पाली के सरकारी अस्पातल पहुंचाया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चपरासी की बाइक को ठोकर मारने वाली कार का नंबर सीजी 16 सीजे 3882 बताया जा हरा है। कार बिलासपुर से कटघोरा की ओर बढ़ रही थी। इस बीच हादसा हुआ।

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल


सर्वमंगला मंदिर से कुसमुंडा के बीच बरमपुर चौक पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान नंदकिशोर यादव से की गई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। नंदकिशोर बाइक से जा रहा था। इस बीच बाइक अनिंयत्रित होकर फिसल गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की जेब से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इसके आधार पर पहुंचान हुई। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है। बताया जाता है कि इस रोड पर कोल ट्रांसपोर्टिंग का दबाव अधिक है। भारी गाड़ियों के चलने पर सड़क पर कोल डस्ट उड़ रही है। इससे दुपहिया वाहन चालकों और साइकिल पर चलने वालों को अधिक परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आंशका भी बनी हुई है