25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुसमुंडा मार्ग चौड़ीकरण के लिए सड़क पर बैठे लोग, फिर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

आए दिन लग रही जाम और दुर्घटनाओं ने बढ़ाई परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 5:35 PM IST

आए दिन लग रही जाम और दुर्घटनाओं ने बढ़ाई परेशानी

आए दिन लग रही जाम और दुर्घटनाओं ने बढ़ाई परेशानी

कोरबा. कोरबा- कुसमुंडा मार्ग पर आए दिन लग रही जाम और सड़क दुर्घटना के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। मरम्मत और चौड़ीकरण को लेकर लोग सड़क पर बैठ गए हैं।


स्थानीय लोगों की मांग है कि एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासन सड़क की सुध ले। मरमत और चौड़ीकरण की प्रक्रिया चालू किया जाए। आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। भीड़ इमलीछापार चौक के पास सड़क पर बैठी है। आक्रोशित लोगों ने एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क के लिए शनिवार को स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इमलीछापर चौक पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।


स्थानीय लोगों के आंदोलन से कोयला परिवहन ठप हो गया है। दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी कतार लगी है। हालांकि छोटी गाडिय़ों को आने जाने से छूट दी गई है। कुसमुंडा कॉलोनी होकर छोटी गाडिय़ां बांकीमोंगरा या दीपका की ओर आ जा रही है।

Read more : यहां कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में लग जाते हैं घण्टो, जर्जर सड़क पर भारी वाहनो का दबाव लोग हो रहे परेशान


रेल फाटक भी बड़ा कारण
सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे का फाटक है। यह फाटक अक्सर बंद रहता है। भारी गाडिय़ां फाटक पर खड़ी रहती है। धीरे धीरे गाडिय़ों की संख्या बढ़ जाती है। गाडिय़ों की कतार सर्वमंगला चौकी तक पहुंच जाती है। इसके बाद आवागमन बंद हो जाता है।


सबसे अधिक कोल ट्रांसपोर्ट
इस मार्ग से सबसे अधिक कोयले का परिवहन होता है। एसईसीएल की गेवरा, दीपका या कुसमुंडा खदान से बालको, लैंको को कोयले की आपूर्ति सड़क मार्ग से भी होती है। रायगढ़ और चांपा जांजगीर जिले में भी कोयला कुसमुंडा- कोरबा मार्ग से होकर जाता है। इससे मार्ग पर भारी वाहनों का दवाब हमेशा रहता है।

--------------

डीजल की कीमते बेलगाम, ट्रांसपोर्टर बेमियादी हड़ताल पर

कोरबा. आसमान छू रही डीजल की कीमत को स्थिर बनाए रखने सहित मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर है। इसका सबसे अधिक असर एक राज्य से दूसरे राज्य में माल परिवहन पर पड़ा है। हड़ताल से कोरबा में सब्जियों की आवक कम हुई है। एल्यूमिनियम की ढुलाई भी प्रभावित हुई है।


ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट मोटर एसोसिएशन और गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ट्रक मालिक बेमियादी हड़ताल पर हैं। माल ढुलाई को बंद कर दिया है। हड़ताल के पहले दिन सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हालांकि हड़ताल लंबी खींचती है तो कोरबा में हरी सब्जियों की महंगाई बढऩा तय है।