
परिवार ने की शव की पहचान
कोरबा. बुधवार रात पति से झगड़ कर दर्री बरॉज में छलांग लगाने वाली महिला अरूणा सारथी की लाश भवानी मंदिर जोगिया डेरा के पास हसदेव नदी में मिली है। परिवार ने शव की पहचान कर ली है।
्रशुक्रवार सुबह हसदेव नदी में जोगियाडेरा के पास झाडिय़ों में एक महिला की लाश मिली। इसकी पहचान अरूणा सारथी के रूप में की गई। 18 जुलाई की रात अरूणा सारथी ने हसदेव बरॉज में छलांग लगा दी थी। दो दिन से पुलिस गोताखोर की मदद से मिलकर शव की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिली।
दर्री पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोपालपुर के पास स्थित ग्राम छिरहुट निवासी अरूणा सारथी पति शिव सारथी और दो बच्चों के साथ पिता के बर्थ डे में शामिल होने ढोढ़ीपारा आई थी। महिला रात को मायके में रूकना चाहती थी। लेकिन पति तैयार नहीं था। वह बर्थ डे के बाद ही शिव अरूणा और दोनों बच्चों को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। इस बात को लेकर पति पत्नी रास्ते में झगड़ रहे थे।
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दर्री बरॉज पर महिला ने अपना पर्स फेंक दिया। पर्स उठाने के लिए पति बाइक को रोक दिया। शिव पर्स उठाने लगा। इस बीच महिला ने दर्री बरॉज में छलांग लगा दी। पति पत्नी के बीच रास्ते मेें और क्या हुआ था? इसकी जांच भी पुलिस करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर जल्द ही दोनों बच्चों से बातचीत की जाएगी।
----------------------
देर रात बारिश, कई क्षेत्रों में बिजली गुल
कोरबा. शुक्रवार को दिन भर तेज धूप के बाद अचानक रात में मौसम का रुख बदल गया। बूंदाबांदी के बाद झमाझम बारिश होने लगी। तेज चमक और बिजली की गडगड़़ाहट के बीच लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई हिस्से तरबतर हो गए। बारिश के दौरान रात लगभग 11 बजे शहर के कई क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह से बाधित रही और सड़कों पर अंधेरा छाया रहा।
बारिश के मौसम में बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा किया गया प्री मानसून मेंटनेंस के कार्य कहीं नजर नहीं आ रहे हैं और बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों की बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। बारिश में अंधेरा होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पडता है,वहीं घरों में गर्मी व उमस से हलाकान होते रहते हैं।
Published on:
21 Jul 2018 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
