3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाकू की नोंक पर बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी से लूट लिए साढ़े नौ हजार रुपए

- घटना बुधवार दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रही है, बिसाहू लाल अग्रवाल पावर हाऊस रोड कोरबा में रहते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 31 May 2018, 10:03 PM IST

चाकू की नोंक पर बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी से लूट लिए साढ़े नौ हजार रुपए

कुदुरमाल के निकट चाकू की नोक पर व्यापारी से साढ़े नौ हजार रुपए लूट

कोरबा . व्यापार कर घर लौट रहा कारोबारी लूट का शिकार हो गया। बदमाशों ने रास्ता रोककर चाकू की नोक पर साढ़े नौ हजार रुपए लूट लिए। लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि कोरबा के व्यापारी बिसाहू लाल अग्रवाल से कुदुरमाल के पास बाइक सवार लुटेरों ने नौ हजार 520 रुपए लूट लिया। आरोपी फरार हो गए।

पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। घटना बुधवार दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रही है। बिसाहू लाल अग्रवाल पावर हाऊस रोड कोरबा में रहते हैं। गल्ला व्यापारी का काम करते हैं। 30 मई को सुबह लगभग छह बजे अपने मेटाडोर वाहन सीजी 12 जेबी 0249 में किराना सामान लेकर अकेले पंतोरा गए थे।

Read More : #PatrikaChangemakers : ईमानदार छवि के लोग आएं सामने तभी राजनीति में आएगी स्वच्छता

ग्राम पंतोरा में किराना सामान देकर एवं रुपए लेकर उरगा के रास्ते घर लौट रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही कुदुुरमाल पुराना पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने हाथ दिखाया। बिसाहू ने गाड़ी रोक दिया।

Read More : अच्छी खबर : कोयला उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने जा रही ये राशि, कोल इंडिया ने सर्कुलर किया जारी, पढि़ए क्या है खास...

गाड़ी रोकते ही एक व्यक्ति कंडक्टर साइड से वाहन पर चढ़ गया। उसने अपने हाथ में चाकुनुमा औजार रखा था। चाकू दिखाकर दोनों बदमाश बिसाहू को रोड से 40 से 50 मीटर अंदर खेत की तरफ ले गए। जेब में रखे नौ हजार 520 रुपए नगदी और मोबाइल भी लूट ले गए। लूट की घटना को एक ट्रेलर चालक भी देखा, लेकिन वह भी व्यापारी की सहायता नहीं कर सका। व्यापारी ने घटना की सूचना उरगा थाने को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उरगा थाने में केस दर्ज किया है। व्यापारी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। व्यापारी ने पुलिस को बताया है कि दो बदमाश स्थानीय बोली में बात कर रहे थे।