3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी खबर : कोयला उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने जा रही ये राशि, कोल इंडिया ने सर्कुलर किया जारी, पढि़ए क्या है खास…

कंपनी के जनरल मैनेजर (आईआर) डीजे नायक के हस्ताक्षर से जारी यह सर्कुलर एसईसीएल सहित सभी अनुषांगिक कंपनियों को जारी किए गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 31 May 2018, 10:39 AM IST

अच्छी खबर : कोयला उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने जा रही ये राशि, कोल इंडिया ने सर्कुलर किया जारी, पढि़ए क्या है खास...

अच्छी खबर : कोयला उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने जा रही ये राशि, कोल इंडिया ने सर्कुलर किया जारी, पढि़ए क्या है खास...

कोरबा . कोयला उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बुधवार को अच्छी खबर आई। कोल इंडिया ने एरियर्स की कुल राशि का 70 फीसदी भुगतान करने का आदेश अनुषांगिक कंपनियों को जारी किया। हालांकि इस राशि का भुगतान करने से पहले कंपनी एडवांस के तौर पर दिए गए 51 हजार रुपए का समायोजन और इस पर टैक्स की कटौती करेगी।

कोयला उद्योग में 10वां वेतन समझौता अक्टूर 2017 से लागू हुआ है। कर्मचारियों को 14 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान होना है। इसके लिए कोल इंडिया ने 30 मई को एक सर्कुलर जारी किया। कंपनी के जनरल मैनेजर (आईआर) डीजे नायक के हस्ताक्षर से जारी यह सर्कुलर एसईसीएल सहित सभी अनुषांगिक कंपनियों को जारी किए गए है। इसमें बताया गया है कि कोयला कर्मचारियों का जुलाई 2016 से लेकर 30 सितंबर 2017 तक के बीच की राशि का एरियर्स भुगतान होना है।

कोल इंडिया ने एरियर्स के राशि की गणना और इसके 70 फीसदी राशि के भुगतान का आदेश दिया है। यह भुगतान 15 जून तक करने के लिए कहा है। हालांकि भुगतान से पहले दीपावली के दौरान कर्मचारियों को एडवांस के तौर पर दिए गए 51 हजार रुपए का समायोजन और टैक्स की कटौती भी होगी। मान लीजिए गणना के बाद किसी कर्मचारी का कुल एरियर्स एक लाख रुपए होता है।

कंपनी 15 जून तक 70 हजार रुपए का भुगतान कर करेगी। हालांकि ऐसा करने से पहले कंपनी एडवांस के तौर पर दीपावली में प्रदान किए गए ५१ हजार रुपए राशि काट लेगी। पूर्व में टैक्स की कटौती नहीं हुई तो टैक्स काटा जाएगा। शेष राशि कोयला कर्मचारी को दी जाएगी। यानी कर्मचारी को औसत 15 से 18 हजार रुपए ही मिलेंगे। कर्मचारी की आय के अनुसार यह राशि कम-ज्यादा हो सकती है। सकुर्लर को लेकर सोशल मीडिया में भी नेताओं की दिलचस्प प्रतिक्रिया देखने को मिली।

एसईसीएल के 56 हजार कर्मचारियों को लाभ
कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल के अधीन अलग अलग खदानों में 56 हजार कर्मचारी काम करते हैं। एरियर्स का लाभ 56 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा एरिया में लगभग १७ हजार कर्मचारी नियोजित हैं।

तीन किस्तों में भुगतान
सर्कुलर से स्पष्ट हो गया है कि कोलकर्मियों को एरियर्स तीन किस्तों में दिया जा रहा है। पहली किस्त एडवांस के तौर पर ५१ हजार रुपए पिछले साल दीपावली के दौरान मिली थी। दूसरी किस्त को भुगतान 15 जून तक होना है। अंतिम किस्त बाद में मिलेगी। लेकिन अंतिम किस्त का भुगतान कब होगा? यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

श्रमिक नेताओं ने किया विरोध
तीन किस्त में एरियर्स भुगतान का श्रमिक संगठनों ने विरोध चालू कर दिया है। उनका कहना है कि एक किश्त मेें राशि का भुगतान होना चाहिए। तीन किस्तों में राशि मिलने से कर्मचारियों को बचत नहीं होने वाली है। श्रमिक संगठन ने इसे कर्मचारियों के साथ मजाक बताया है।

70 फीसदी राशि का भुगतान कर्मचारियों के साथ मजाक है। एकमुश्त राशि का भुगतान होना चाहिए। किस्तों में राशि मिलने से कोई लाभ कर्मचारियों को नहीं होगा। इसलिए श्रमिक हितों के अनुसार काम करना चाहिए था- वीएम मनोहर, सीटू

-शत फीसदी राशि का भुगतान होना चाहिए। ऐसा करने से पहले यूनियन को भरोसे में लिया जाना चाहिए था। स्टैंडराइजेशन कमेटी के बैठक की तिथि निर्धारित हो गई है। तब कंपनी ने जल्दीबाजी क्यों की? यह बतानी चाहिए-दीपेश मिश्रा, एटक