CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत गांव बंजारी की रहने वाली एक गरीब महिला अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र सुधरवाने के लिए कार्यालय का चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक जन्म प्रमाण पत्र इसलिए नहीं सुधर पाया है कि उसके पास प्रमाण पत्र में सुधार करने वाले कर्मचारी को घूस देने के लिए रुपए नहीं हैं। अपने दर्द के बयां करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला की आंखें भी आंसुओं से भर जा रही है।