कोरबा. रामपुर की माटी का सियासी मिजाज एक ही बात कह रहा है, हमनें तो कांग्रेस का भी साथ दिया, बीजेपी को भी सिर माथे पर बिठाया। हमारे विधानसभा क्षेत्र ने डिप्टी सीएम और छत्तीसगढ़ बनने के बाद गृहमंत्री तक दिया। लेकिन क्षेत्र की जनता को मिला क्या? सिर्फ ढकोसला और बयानबाजी।