बालको के कंपनी संवाद एवं सीएसआर प्रमुख आशीष रंजन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान को बढ़ाना था। बालको प्रबंधन अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा। क्विज मास्टर्स विजया वाजपेयी और भास्कर चौधरी की बेहतरीन प्रस्तुति ने अंत तक लोगों को प्रतियोगिता से बांधे रखा। आशीष रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित स्पर्धा में कंपनी संवाद प्रबंधक मानसी चौहान, सह प्रबंधक विजय वाजपेयी, प्रबंधन प्रशिक्षु अविकल्पा राय सिन्हा व सुमेधा जेडली, आयुषी मेहरोत्रा, सलाहकार मुकेश थिरानी, अंकित शर्मा व अंकिता जैन ने सक्रिय भागीदारी की।