दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक पति ने पत्नी को पीटा, पेटी अंदर रखे उसके कपड़े जलाए। गुस्सा शांत नहीं होने पर पत्नी को भी जगली आग में फेंक दिया। ये अमानवीय घटना खरसिया के ग्राम बांसघाट की है। आग से झूलसी महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य परिजनों की भूमिका की जांच की जा रही है।