
इंजन के शुरू होते ही लोको पायलट को हुआ गड़बड़ी का एहसास, फिर डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस
कोरबा. यात्री कोच के मरम्मत कार्य और रख-रखाव में कोताही बरतने का खामियाजा गुरुवार को यात्रियों को भुगतना पड़ा। लिंक एक्प्रेस हर रोज शाम चार बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होती है। लोको पायलट ने जैसे ही इंजन शुरू कर गंतव्य की ओर प्रस्थान किया, उसे कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। ट्रेन को आगे बढऩे से रोक दिया गया। जांच करने पर पाया गया कि स्लीपर कोच एस- 8 के पहिए का स्प्रिंग टूटा हुआ है। इस स्थिति में ट्रेन को रवाना करना सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। इसे ठीक करने के लिए तत्काल मरम्मत का काम शुरू किया गया। एस- 8 कोच को ट्रेन से काटकर अलग किया गया। इसमें एक घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।
यात्री हुए हलाकान
ट्रेन छूटने के पहले हुई इस खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मरम्मत काम बढ़ जाने के कारण ट्रेन चार बजे के स्थाना पर साढ़े पांच बजे कोरबा से रवाना हुई। इतने समय तक यात्री ट्रेन में ही सवार रहे और परेशान होते रहे। हालांकि इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रही।एस- 8 कोच के पहिए का स्प्रिंग टूटने के कारण लिंक एक्सप्रेस विलंब से रवाना हुई। मरम्मत के दौरन कोच को काटकर टे्रन से अलग किया गया -केके तिवारी, सीएसएम
Click & Read More : Chhattisgarh News
Published on:
19 Sept 2019 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
