28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rape Case : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा. दुष्कर्म (Rape) के आरोप में ग्राम केराझरिया निवासी रोशन डोंगरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर लड़की ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म (Rape) का आरोप था। युवक लगभग एक माह से फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

Read More : इस घटना के होते ही महिला का पारा चढ़ा, टैंकर पर चढ़कर ड्राइवर को जड़ दिया चप्पल पे चप्पल, देखिए वीडियो...

पुलिस ने बताया घटना वर्ष 2017 से फरवरी 2019 के बीच की है। लड़की कटघोरा के स्कूल में पढऩे जाती थी। इस बीच युवक ने लड़की से सम्पर्क किया। भरोस में लेकर मोबाइल का नंबर लिया। धीरे-धीरे लड़की से अश्लील बातें करने लगा। रिकार्डिंग का वायरल करने धमकी देकर संबंध (Rape) बनाया। युवक ने अश्लील वीडियो को भी वायरल करने की धमकी दी थी। लड़की को ब्लैकमेलिंग करते बांगो क्षेत्र में ले गया था। उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया था।

Read More : गणेश के पैरों से बेडिय़ां हटाने जूझते रहे अधिकारी-कर्मचारी, फिर से किया ट्रेंक्यूलाइज, खोली गई जंजीर

लड़की ने घटना की जानकारी परिवार को दी थी। पाली थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी केराझरिया से हुई है। आरोपी रोजी मजदूरी करता है।