-1469447029.jpeg)
Rare creatures kabar Bijju grave curiosity, mother was not found sent Zoo!
कोरबा. वनमंडल कटघोरा में दुर्लभ प्रजाति का जीव कबर बिज्जू मिला है। देखने में यह भालू जैसा लगता है। मुंह पर लंबे बाल और पैरों में नुकीले नाखून इसकी खासियत है। इस दुर्लभ जानवर को वन विभाग ने कानन पेंडारी भेज दिया है।
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंडरी (बिंझरा के पास) निवासरत एक ग्रामीण को रविवार की सुबह जंगल में पुटू निकालते वक्त यह दुर्लभ प्रजाति का जानवर मिल गया था।
ग्रामीण के साथ एक पालतू कुत्ता भी था। कबर बिज्जू को देख कुत्ते ने अचानक भौंकना शुरू कर दिया। वह दौड़कर जंगल की ओर बढ़ा। ग्रामीण भी कुत्ते के पीछे गया। कुत्ता एक जानवर के पास जाकर ठहर गया। उसे सुंघने लगा। तब ग्रामीण ने जानवर को उठाकर घर ले आया।
देखने में जानवर यह जानवर नेवला व भालू के मिले जुले रूप की तरह है। इसके मुंह पर लंबे बाल हैं। पैरों में नुकीला नाखून है। रंग काला व सफेद है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। जानवर मिलने की सूचना बीट गार्ड मंगल सिंह को ग्रामीणों ने दी। जटगा वन परिक्षेत्र के इस बात से रेंजर मोहर सिंह को अवगत कराया गया।
वन विभाग ने जानवर की पहचान कबर बिज्जू से की। विभाग के अनुसार कबर बिज्जू एक दुर्लभ प्रजाति का जानवर है, यह कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र में पाया जाता है। वन विभाग ने कबर बिज्जू का इलाज कोरबा में पशु चिकित्सक से कराया। उम्र कम होने के कारण कबर बिज्जू को कानन पेंडारी भेज दिया गया है। वन विभाग के अनुसार तीन चार दिन पहले ही कबर बिज्जू का जन्म हुआ होगा।
सर्वाहारी है कबर बिज्जू
कबर बिज्जू सर्वाहारी श्रेणी को जानवर है। जोकि जंगल में दीमक आदि का सेवन करता है। छोटे बच्चों पर भी यह हमला कर सकता है। वन विभाग का कहना है कि कबर बिज्जू को जंगल में ले जाकर रातभर रखा गया, ताकि उसे इसकी मां मिल सके। मां के नहीं मिलने की स्थिति में इसे कानन पेंडारी भेजने का निर्णय लिया गया।
Published on:
25 Jul 2016 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
