27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत, अन्य 4 घायल

Road Accident: कोरबा जिले के भैसमा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
हादसा (फोटो- पत्रिका)

हादसा (फोटो- पत्रिका)

Road Accident: कोरबा जिले के भैसमा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। चार घायलों का इलाज जारी है।

घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा के पास हुई। करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साजापाली से एक कार में सवार होकर तीन लोग भैसमा के रास्ते गोढ़ी होकर कोरबा की ओर आ रहे थे। कार में दुर्गा प्रसाद, संतोष महंत और नीरज यादव शामिल थे। जबकि बाइक पर केरवाद्वारी निवासी रंजीत कुमार और तरूण कुमार के अलावा घसनीन बाइ नाम की एक महिला सवार थी। भैसमा चिकनीपाली मोड़ के समीप तेज रतार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ईंट के ढेर से टकराई। इससे कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से तीनों यात्री सड़क पर गिर गए। इसमें दो लोग मौके पर बेहोश हो गए।

यह भी पढ़े: बड़ा हादसा! तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत, घरों में पसरा मातम

दो लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। उन्हें गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भेजा गया। घटना में गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की मौत हो गई। इसमें एक यात्री की पहचान नीरज यादव उम्र 35 वर्ष से की गई है। घटना में एक अन्य युवक की भी मौत हुई है।

दुर्घटना का कारण कार की बेकाबू रफ्तार बताई जा रही है। रफ्तार अधिक होने से कार चालक चिकनीपाली मोड़ पर खुद को नियंत्रित नहीं कर सका, उसने बाइक को टक्कर मार दिया। घायल महिला को अंदरूनी चोटें आई है।