10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दु:खद : माओवादी हमले में जिले के वीर एसआई मूलचंद को प्राप्त हुई वीरगति

बुधवार को नारायण पुर जिले के अबूझमाड़ में हुए माओवादी हमले में कोरबा का लाल शहीद हो गया। जवान का नाम मूलचंद कंवर है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 25 Jan 2018, 1:14 PM IST

बुधवार को नारायण पुर जिले के अबूझमाड़ में हुए माओवादी हमले में कोरबा का लाल शहीद हो गया।

बुधवार को नारायण पुर जिले के अबूझमाड़ में हुए माओवादी हमले में कोरबा का लाल शहीद हो गया। जवान का नाम मूलचंद कंवर है

कोरबा . बुधवार को नारायण पुर जिले के अबूझमाड़ में हुए माओवादी हमले में कोरबा का लाल शहीद हो गया। जवान का नाम मूलचंद कंवर है, जो ग्राम घनाडभरी का निवासी था। उन्होंने छह साल पहले शिक्षाकर्मी की नौकरी छोड़कर पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर सर्विस की शुरूआत की थी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


मूलचंद कंवर 31 उरगा थाना क्षेत्र के गांव घनाडभरी के मूल निवासी थे। उनकी वर्तमान पदस्थापना नारायणपुर जिले में थी। बुधवार को पुलिस की टीम अबूझमांड में सर्चिग के लिए निकली थी। माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया। चार जवान शहीद हो गए। इसमें सब इंस्पेक्टर मूलचंद कंवर भी शामिल हैं। उनके शहीद होने की खबर बुधवार रात 8.09 बजे नारायणपुर पुलिस ने वॉयलेस पर कोरबा पुलिस कंट्रोल रूम को दी। बताया कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर नारायणपुर जिला अस्पताल में रखा गया है। कोरबा पुलिस ने मूलचंद के शहीद होने की सूचना परिवार को दी। इसके तुरंत बाद परिवार रायपुर के रवाना हो गया। इनमें माता- पिता और भाई शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को रायपुर लाया जाएगा। यहां से गृहगांव आएगा। 2011 में शिक्षाकर्मी की नौकरी छोड़कर मूलचंद ने पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइनिंग दी थी। पिता बंधन सिंह के बड़े बेटे मूलचंद थे। पिछले साल उनकी शादी हुई थी। पत्नी इंदु्र प्रभा जांजगीर जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षिका हैं। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि लगभग तीन माह पहले मूलचंद गृहगांव आए थे। मूलचंद के तीन छोटे भाई और दो बहन हैं। दोनों बहनों की शादी हो गई है जबकि भाई पढ़ाई-लिखाई करते हैं। पिता गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।


सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकले थे जवान
बीती रात से डीआरजी और डीएफ की संयुक्त टीम इरपानार के जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी। सर्चिंग के दौरान आज अचानक नक्सलियों ने जवानों पर पीठ पीछे हमला बोल दिया।

हमले में 4 जवान शहीद हो गए और 11 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों में 9 जवानों को राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लाया गया है, जहां सभी जवानों का इलाज जारी है।