
चार घंटे माथापच्ची के बाद 10 मंडल अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर, बांकी के लिए फंसा पेंच
कोरबा. जिले के 19 मंडलों में 8 मंडल में भाजपा के अध्यक्ष सर्वसम्मति से तय हो गए थे, लेकिन 11 मंडल में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या अधिक होने की वजह से पेंच फंसा हुआ था। गुरुवार को भाजपा (BJP) के टीपी नगर स्थित पार्टी कार्यालय मेंं कोर कमेटी की बैठक हुई। चुनाव अधिकारी राजकुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी राजा पांडेय की उपस्थिति में बैठक दोपहर तीन बजे शुरु हुई। हर मंडलवार चर्चा शुरु की गई। रात साढ़े आठ बजे 10 मंडल के अध्यक्षों पर एक राय से नाम तय किए गए। जबकि बांकीमोंगरा में दावेदारों की संख्या 10 से अधिक होने की वजह से इसे रोक दिया गया है।
ये बने नए मंडल अध्यक्ष
कोसाबाड़ी- अजय विश्वकर्मा
बालको- शिव बालक सिंह तोमर
दर्री- नारायण ठाकुर
कोरबा- परविंदर सिंह
दीपका-सूर्यप्रकाश शर्मा
हरदीबाजार- हरीश थदवानी
भिलाईबाजार- विनोद यादव
कटघोरा- धन्नु दुबे
पसान- पवन पोया
बरपाली- प्रदीप पटेल
इसी हफ्ते पार्टी को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष
इसी हफ्ते पार्टी को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा। मंडल चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष तय होना है। जिले में कई बड़े नेता जिलाध्यक्ष की दौड़ में है। गोपाल मोदी, तरूण मिश्रा, राजेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष पद की दौड़ में है। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी नए अध्यक्ष पर मुहर लगाएगी।
Read More: Chhattisgarh News
Published on:
15 Nov 2019 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
